Monday, October 26, 2026
Home Latest अमेरिका में छोटा जहाज़ हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 5 की मौत

अमेरिका में छोटा जहाज़ हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 5 की मौत

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। अमेरिका के विलियमसन काउंटी में एक छोटा जहाज़ दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। विलियमसन काउंटी के प्रमुख डिप्टी मार्क एलरोड ने संवाददाताओं को बताया कि विमान ने बैटन रूज, लुइसियाना से उड़ान भरी थी और लुइसविले, केंटकी जा रहा था। एलरोड ने कहा कि मलबा एक मील तक फैला हुआ था, लेकिन किसी इमारत के क्षतिग्रस्त होने की खबर नहीं है। मृतकों के नाम जारी नहीं किये गये हैं।

Advertisements

विलियमसन काउंटी आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी की प्रवक्ता जिल बर्गिन ने कहा कि उन्हें दोपहर करीब 12:05 बजे एक फोन आया। बर्गिन ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, कॉल करने वाले ने सिर्फ विमान दुर्घटना की आशंका व्यक्त की थी और उसके पास ज्यादा जानकारी नहीं थी। उन्होंने बस एक आवाज सुनी और मलबा देखा। उन्होंने बस इतनी ही जानकारी दी। फेडरल एविएशन एसोसिएशन ने विमान की पहचान सिंगल-इंजन बीचक्राफ्ट वी35 के रूप में की है। एफएए और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड घटना की जांच कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here