Wednesday, October 28, 2026
Home Latest कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 2 की मौत, 3 घायल

कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 2 की मौत, 3 घायल

नोएडा (द स्टैलर न्यूज़)। नोएडा में एक बीएमडब्ल्यू कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इस हादसे में ई-रिक्शा के पूरी तरह नुकसानी गई। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में भी ले लिया है। सेक्टर 24 के थाना प्रभारी ने बताया कि सुबह 6 बजे के करीब एक ई-रिक्शा पर चालक समेत 5 लोग सवार थे जो सिटी सेंटर की ओर से 12/22 की तरफ जा रहे थे।

Advertisements

तभी सेक्टर 35 स्थित सुमित्रा अस्पताल के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रही बीएमडब्ल्यू ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इस हादसे में 5 लोग घायल हो गए। बीएमडब्ल्यू कार में सवार सेक्टर 41 निवासी तुषार और आदि को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है जबकि कार में सवार एक अन्य व्यक्ति अमन सिसोदिया मौके से फरार हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here