
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर चंडीगढ़ मार्ग पर आज सुबह बच्चों को स्कूल लेकर आ रही एक निजी स्कूल की बस को पीछे से एक प्राइवेट कंपनी (राजधानी) की बस ने टक्कर मार दी। जिससे स्कूल बस में बैठे कुछेक बच्चों को मामूली चोटें आईं, लेकिन अधिक नुकसान से बचाव रहा। टक्कर से बच्चे बुरी तरह से डर एवं सहम गए और चीखो पुकार मच गई। लोगों ने बच्चों को ढांढस बंधाते हुए चुप करवाया और पुलिस को इसकी सूचना दी।

https://www.facebook.com/share/r/16h7cTX8dh
जानकारी अनुसार स्कूल बस बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी कि रास्ते में एक पैट्रोल पंप से एक स्कूटी सवार महिला अचानक ही सड़क पर आ चढ़ी तथा स्कूल बस वाले ने उसे बचाने के लिए बस को एक तरफ काटा व बस को धीमा किया। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार राजधानी की बस ने स्कूल बस को टक्कर मार दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी थी।












