
नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर बीएसएफ और डीआरआई को बड़ी सफलता मिली है। एक ज्वाइंट ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने 11.5 लाख रुपये नकद और 6.86 करोड़ रुपये मूल्य के 9.6 किलोग्राम सोना तस्करी करते हुए लोगों को पकड़ा है। सुरक्षा बलों ने इस घटना में शामिल सभी तस्करों को मौके से गिरफ्तार किया है। जानकारी मुताबिक दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के अंतर्गत नदिया जिले में तैनात 68 बटालियन के बीएसएफ जवानों ने राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के साथ मिलकर एक ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया।

ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने सीमानगर से लगातार 7 तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 16 सोने की ईंटें और 9.572 किलोग्राम वजन का एक सोने का बिस्किट बरामद किया गया और 11,58,500 रुपये की नकदी और सोने की डिलीवरी में इस्तेमाल की गई मारुति इको कार भी जब्त की गई। जब्त सोने का कुल अनुमानित कीमत 6,86,23,582 रुपये बताई जा रही है। फिलहाल तलाशी अभियान जारी है।












