Wednesday, October 21, 2026
Home Crime विजीलैंस ने सहायक जे.ई. जसपाल को 20 हजार रिश्वत लेते किया काबू

विजीलैंस ने सहायक जे.ई. जसपाल को 20 हजार रिश्वत लेते किया काबू

चंडीगढ़(द स्टैलर न्यूज़)। विजीलैंस ब्यूरो पंजाब द्वारा आज पी.एस.पी.सी.एल सब-डिविजऩ चीमा, जि़ला संगरूर में तैनात सहायक जे.ई. जसपाल सिंह को 20,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ काबू किया गया। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त सहायक जे.ई. को मलकीत सिंह, निवासी गाँव भ_लां, जि़ला बरनाला की शिकायत पर 20,000 रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ़्तार किया गया है।

Advertisements

शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में दोष लगाया कि उक्त सहायक जे.ई. द्वारा गाँव सतौज में उसकी बहन के घर के नज़दीक बिजली का नया ट्रांसफॉर्मर लगाने के बदले 50, 000 रुपए की माँग की गई है। विजीलैंस द्वारा शिकायत की पड़ताल के उपरांत उक्त सहायक जे.ई. को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में पहली किश्त के तौर पर 20,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। प्रवक्ता ने बताया कि उक्त दोषी के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना पटियाला में मुकद्दमा दर्ज करके अगली कार्यवाही आरंभ कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here