सुहागणों का पर्व तीज पति-पत्नी की भक्ति को दर्शाता है: वरिंदर कौर

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। सुहागणों का पर्व तीज पति पत्नी की भक्ति को दर्शाता है। इस दिन करवा चौथ की तरह भारतीय नारी अपने पति की लंबी उमर के साथ साथ इस पवित्र रिश्ते को जन्मों जन्मों तक निभाने की भगवान से प्रार्थना करती हैं। उपरोक्त शब्द सौशल वैलफेयर बोर्ड पंजाब की चेयर परसन श्रीमति वरिंदर कौर थांदी ने होशियारपुर में समाज सेवी बलवीर कौर मेहता व पार्षद नीति तलवाड़ की अध्यक्षता में मनाए गए प्रभावशाली तीज के त्यौहार पर महिलाओं को संबोधित करते हुए कहे। श्री मति थांदी ने कहा कि पिछले 8 साल से मेहता एवम तलवाड परिवार की तरफ से अपनी पर्मपराओं से जोडऩे का जो कार्य किया जा रहा है, वो अपने आप में बेमिसाल है। इस मौके पर पार्षद नीति तलवाड ने कहा कि माता पार्वती ने 108 जन्मों तक प्रतीक्षा (इंतजार)कर भगवान शिव को पति के रुप में हासिल किया था, उनको सर्मपित हरियाली तीज, कजरी तीज, हरितालिका तीज हैं हमारी सांस्कृति का अमूल अंग है।

Advertisements

 

-हरियाली तीज, कजरी तीज, हरितालिका तीज हैं हमारी सांस्कृति का अमूल अंग: नीति तलवाड

उन्होने कहा कि इसके साथ-साथ पंजाब एवं पंजाबीयत का विशाल विरसा इस त्यौहार की महत्ता को और बढ़ा देता है। कार्यक्रम संजोयक ज्ञान सिंह ने कहा कि इस दिन कोशिश की जाती है कि धार्मिक महत्तता के साथ-साथ वातावरण शुद्ता के लिए त्यौहार का पूरा उपयोग किया जाए। उन्होने बताया कि तीज के त्यौहार से पहले 1000 पौधा लगाने का लक्ष्य लिया जाता है, और यह कर्म लगातार जारी है। इस मौके पर पंजाबी स यता को दर्शाती प्रदर्शीनय के साथ स यचारक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। समारोह में श्रीमति सुदेश सांपला, डिप्टी मेयर शुकला देवी, पार्षद प्रवीण सैनी, पार्षद मोनिका कतना, पार्षद नरिंदर कौर, सुरिदंर कौर सचिव बी.सी.सैल पंजाब भाजपा, सर्बजीत कौर,सुषमा सैतीया, मनजीत कौर मेहता, गुरविदंर कौर, रजनी तलवाड़, मोनिका चड्डा, पूजा विशिट,वनिता शर्मा, प्रिया सैनी के ईलावा सैकड़ो महिलाओं ने भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here