पुलिस ने स्व. गगनेजा केस की रिपोर्ट सी.बी.आई. को सौंपी:डी.जी.पी. अरोड़ा

suresh-arora-dgp050116

-भर्ती प्रक्रिया में 5 लाख युवाओं ने किया था आवोदन, पौने 4 लाख युवाओं ने लिया भाग- होशियारपुर। पंजाब पुलिस में भर्ती के लिए पांच लाख नौजवानों ने आवेदन किया था। जिसमें करीब पौने 4 लाख युवाओं ने भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लिया। इनमें से केवल 5 हजार युवाओं में डोप टैस्ट पाजीटिव आया। विभाग द्वारा इन युवाओं को भी एक मौका दिया गया तथा इलाज करवाकर पुन: भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने को कहा गया था और इनमें से करीब 1 हजार युवाओं ने इलाज करवाकर भर्ती प्रक्रिया में भाग लिया। उक्त जानकारी डी.जी.पी. सुरेश अरोड़ा ने होशियारपुर के रैस्ट हाउस में पत्रकारों के साथ बातचीत में दी। डी.जी.पी. अरोड़ा ने बताया कि आर.एस.एस. सहसंघ चालक स्व. जगदीश गगनेजा मामले की जांच संबंधी पूछे गए सवाल पर डी.जी.पी. ने कहा कि गगनेजा मामले की रिपोर्ट सी.बी.आई. को सौंप दी गई है। हालांकि पंजाब पुलिस भी अपनी जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही केस को सुलझा लिया जाएगा। प्रदेश में बढ़ती गैंगवार संबंधी डी.जी.पी. ने कहा कि पुलिस ने बड़े गैंगस्टरों को पकडऩे में सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से भी समस्याएं सामने आई हैं, परन्तु पुलिस लगातार गैंगस्टरों पर नजऱ बनाए हुए है और कार्रवाई की जा रही है।
ड्रग्स संबंधी पूछे गए सवाल पर डी.जी.पी. अरोड़ा ने कहा कि ड्रग्स की समस्या पंजाब के अलावा पड़ोसी राज्यों में भी है और पुलिस ड्रग्स तस्करी को रोकने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उरी हमले के बाद पंजाब में किस तरह के सुरक्षा प्रकल्प चलाए जा रही हैं संबंधी डी.जी.पी. ने कहा कि ए.डी.जी.पी. लॉ एंड आर्डर ने आर्मी और एयरफोर्स अधिकारियों के साथ बैठक करके रणनीति तैयार की है और संवेदनशीन इलाकों में पी.ए.पी. की कंपनियां तैनात की गई हैं। इस मौके पर डी.आई.जी. जालंधर जोन लोकनाथ आंगरा और एस.एस.पी. होशियारपुर कुलदीप सिंह चाहल भी उपस्थित थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here