शहीद भगत सिंह ने भूख हड़ताल कर आज़ादी की जंग जीतने के मजबूत इरादे से फिरंगियों को बाकिफ करवाया: वर्मा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। स्थानीय शहीद भगत सिंह चौक में राष्ट्रीय विकास पार्टी की तरफ से एक समारोह जिला अध्यक्ष नरिंदर सिंह मल्होत्रा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष भारत भूषण वर्मा,प्रदेश महासचिव दीपक सभरवाल विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस अवसर पर शहीद भगत सिंह, शहीद राजगुरु व शहीद सुखदेव की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि भेंट की गई। पार्टी सदस्यों सहित शहर से भारी संख्या में आए हुए नगर निवासियों ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष भारत भूषण वर्मा, दीपक सभरवाल, नरेंद्र सिंह मल्होत्रा ने कहा कि शहीद भगत सिंह ने ब्रटिश हुकूमत के जुल्मों का डटकर सामना किया। जेल में 116 दिन भूख हड़ताल कर अपनी दृढ़ता और आज़ादी की जंग जीतने के अपने मजबूत इरादे से फिरंगियों को बाकिफ करवाया। भारत माँ की गुलामी की जंजीरों को तोड़ने के संकल्प को पूरा करने हेतु मात्र 23 साल की छोटी उम्र में हंसते हंसते फाँसी पर झूल गये। जिनकी कुर्वानी आज भी नोजवानो को देश भक्ति का संदेश देती है। जिसकी बदौलत आज हम आज़ाद है। समारोह उपरान्त लड्डु बांटे गए और 5 पौधे भी लागये गये।

Advertisements

इस अवसर शहरी महासचिव सुखबीर सिंह मल्होत्रा, आप पार्टी नेता संदीप सैनी, राजेश वर्मा,पंडित जनक राज, राहुल बग्गा लक्की, महावीर दल के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल आनंद,पवन शर्मा, वरुण शर्मा, रामदेव यादव, राजीव महाजन रिंकू, कैलाश मानसरोवर समिति के प्रधान प्रमोद शर्मा, दीपकरॉक्सी, अश्वनी शर्मा छोटा, पार्षद जसपाल चेची, सतनाम सिंह धामी, विवेक सैनी गोल्डी, विकास शर्मा, नीतीश वर्मा, गुरमीत सिंह डेगाना आदि ने भी शहीदों को श्रदासुमन अर्पित किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here