खुशखबरी: राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी रणजीत सिंह राणा भाजयुमों जिला अध्यक्ष नियुक्त

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: जतिंदर प्रिंस। जिला भाजपा अध्यक्ष विजय पठानिया ने प्रदेश अध्यक्ष शीवेत मलिक से परामश उपरांत राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी रणजीत सिंह राणा को भाजयुमों जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पहले रणजीत सिंह राणा भाजयुमों के जिला महामंत्री पद पर सेवाएं निभा चुके है। पार्टी के प्रति उनकी सेवाओं को देखते हुए उन्हें यह पद सौंपा गया है। रणजीत सिंह राणा इन दिनों मलेशिया में चल रही एशिया पैसीसिक मास्टरज गेम्स में भारत की हॉकी टीम में खेलने के लिए गए हुए है।

Advertisements

राणा पूर्व भाजयुमों जिला अध्यक्ष व मौजूदा प्रदेश भाजयुमों उपाध्यक्ष नीतिन गुप्ता नन्नू के बेहद करीबी माने जाते है और नन्नु की तरह ही राणा भी एक बेहतरीन युवा नेता के रूप में युवाओं की पहली पसंद है। द स्टैलर न्यूज़ के साथ मलेशिया से वॉट्सएप पर वीडियो कॉलिग पर बात करते हुए इस नियुक्ति के लिए पार्टी हाई कमान एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्षण सूद, जिला प्रधान विजय पठानिया तथा नीतिन गुप्ता नन्नू का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि व 16 सितंबर को भारत लौट रहे है और उन्हें उम्मीद है कि वह जिस उद्देश्य के साथ भारतीय टीम का हिस्सा बनकर मलेशिया खेलने गए है उसे जरुर पूरा करेंगे और हॉकी के विजेता बनकर गोल्ड मैडल के साथ अपने देश लौटेगे। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी है उसे वह पूरी ईमानदारी व तनदेही के साथ निभाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here