9 आई.पी.एस अधिकारियों की हुई तरक्कियां व तबादले

चंडीगढ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार ने आज राज्य के 9 आई.पी.एस अधिकारियों को डी.आई.जी पुलिस के तौर पर तरक्की देते हुए उनके तबादलों के आदेश जारी किये हैं।

Advertisements

इसके अलावा दो आई.जी. स्तर के अधिकारियों से अतिरिक्त प्रभार भी वापस ले लिया है। इस संबंधी आज यह जानकारी देते हुए सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि बाबू लाल मीना को डी.आई.जी विजीलैंस ब्यूरो, बलजोत सिंह राठौर को डी.आई.जी /जी.आर.पी, गुरप्रीत सिंह भुल्लर को पुलिस कमिश्नर जालंधर, हरदयाल सिंह मान डी.आई.जी क्राइम और साईबर क्राइम, हरबाज सिंह डी.आई.जी /ट्रैफिक़ पंजाब, गुरप्रीत सिंह तूर को डी.आई.जी इंटेलिजेंस, सुरजीत सिंह को डी.आई.जी कानून और व्यवस्था, गुरप्रीत सिंह गिल को डी.आई.जी /प्रशासन आई.आर.बी और पवन कुमार को डी.आई.जी प्रशिक्षण /पी.ए.पी जालंधर में तैनात किया गया है।

इसके अलावा आई.जी. कम्युनिटी पुलिस वी.नीरजा से आई.जी. रूपनगर रेंज का और आई.जी. पटियाला रेंज अमरदीप सिंह राय से आई.जी. विजीलैंस ब्यूरो का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here