भाजपा होशियारपुर ने मंडल अध्यक्षों की नियुक्तियां की

bjp-hspहोशियारपुर। जिला भाजपा होशियारपुर की ओर से विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पंजाब प्रधान व केंद्रीय राज्यमंत्री विजय सांपला जी से विचार करने के बाद नए मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष डा. रमन घई ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी को और मजबूत प्रदान करने के लिए नए मंडल अध्यक्षों को संगठन की ओर से जिम्मेवारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों में पार्टी मजबूती से काम करते हुए जिले की चारों विधानसभा सीटों में अकाली भाजपा गठबंधन की भारी जीत दर्जा करेगा। नए मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा करते हुए जिला अध्यक्ष डा. रमन घई ने बताया कि होशियारपुर पूर्वी मंडल के लिए मनोज शर्मा (रूबी), होशियारपुर पश्चिमी मंडल के लिए अश्विनी ओहरी तथा देहाती मंडल होशियारपुर के लिए एडवोकेट नवजिंदर सिंह बेदी की बतौर मंडल अध्यक्ष नियुक्ति की गई है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डा. रमन घई ने नए अध्यक्षों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उन्हें पार्टी के कार्यों को मेहनत व लग्न से आगे बढ़ाने की बात कही। जिला अध्यक्ष ने बताया कि बाकी शेष रहते मोर्चों व मंडल अध्यक्षों की नियुक्तियां जल्द ही कर दी जाएगी।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here