24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ श्रद्धापूर्वक संपन्न

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में शक्ति संवर्धन 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ नारियल से महापूर्ण आहूति समर्पित कर संपन्न हो गया। 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के अंतिम दिन सुबह छह से सात बजे तक लोगों को सेहतमंद व तंदरूस्त रखने के योगा की क्रियाओं को करवाया व योग के महत्व को बताया। 9 बजे यज्ञ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। गायत्री महायज्ञ के अंतिम दिन देव शक्तियों का आह्वान किया गया। सामूहिक दीक्षा संस्कार प्रदान की गई।

Advertisements

जिसके बाद वेद पूजन कर परिवारों में वेदग्रंथो की स्थापना की गई। जिसके बाद यज्ञ कुंड में अग्नि स्थापन कर गायत्री महामंत्र की आहूतियां प्रदान की गई। लोगों के सुखी, सफल दांपत्य जीवन की लंबीआयु की कामना के साथ अध्यात्मिक उन्नति भौतिक प्रगति की कामना की गई। जिसके बाद शक्ति सम्वर्धन 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की पूर्ण आहूतियां डाली गई। इस दौरान मुख्यमेहमान मेयर शिव कुमार सूद ने कहा कि नई सोच संस्था द्वारा जिस प्रकार इस धार्मिक कार्यक्रम में अपना योगदान दिया है वैसे बाकी संस्थाओं को भी ऐसे आयोजनों में भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा नई सोच के संस्थापक अश्वनी गैंद ने कहा कि वो भविष्य में होशियारपुर में 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ करवाएंगे।

æòपहले दिन गायत्री महायज्ञ का आगाज देव शक्तियों का आह्वान, तत्ववेदी पूजन, सर्वतोभद्र पूजन किया गया। तत्पश्चात यज्ञ कुंड में अग्नि स्थापन कर गायत्री महामंत्र की आहूतियां प्रदान की गई। शांतिकुंज हरिद्वार से विद्वान आचार्य विनय केसरी ने यज्ञ का ज्ञान विज्ञान समझाते हुए बताया। उन्होंने बताया कि यज्ञ से अंत:करण व पर्यावरण का शुद्धिकरण होता है। जिससे जहां पर्यावरण साफ होता है वहीं मानव में नई ऊर्जा प्रदान करता है जिससे जनमानस में सकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है और उनके विचारों का भी शुद्धिकरण होता है।

इस दौरान मधुर संगीत से संगत को महात्ओं ने निहाल किया। सायंकालीन सत्र में प्रज्ञा संगीत व प्रज्ञा प्रवचन का कार्यक्रम निरंतर चलता रहा जिसमें युवा चेतना को दिशा निर्देशित करते हुए उनको नशों से दूरे रहने व समाजिक बुराईयों को दूर करने के लिए अपना अपना योगदान डालने के लिए प्रेरित किया गया तांकि देश का विकास हो। उन्होंने कहा कि बच्चों को संस्कारी बनाने के लिए ऐेसे यज्ञों का आयोजन होना बहुत जरूरी है। इसके बाद संकल्प दीप महायज्ञ करवाया गया जिसमें 1008 प्रज्जवलित दीपको के समक्ष गायत्री मंत्र की आहूतियां समर्पित कर नये युग के स्वागत के लिए आरती की गई। वहीं आयोजकों ने बताया कि हाजीपुर में 10 से 13 नवम्बर तक यज्ञ करवाया जाएगा व 26 से 29 नवम्बर को कमाही देवी में यज्ञ करवाया जाएगा।

इस अवसर पर मेयर शिव कुमार सूद, नई सोच के संस्थापक अश्विनी गैंद, सुरेश कुमार बिट्टू भाटिया के अलावा अन्य गणमान्यों को गायत्री परिवार की तरफ से सम्मानित किया गया। इस दौरान गायत्री परिवार के जिला समन्व्यक अजय डडवाल, रमा भानू शर्मा, सर्वजीत सिंह, सीमा शर्मा, वंदना, सुदर्शना शर्मा, राजीव कुमार, मनोहर लाल, सुदर्शन, सुनील गुप्ता, भारती गुप्ता, सुरेश, पूनम शर्मा, आशा शर्मा, ओम प्रकाश सहगल, सज्जन कुमार गौड, अश्वनी तिवारी, केशव शर्मा, के अलावा गायत्री परिवार के दूर दूर आए अन्य परिजन मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here