गिरीश ओहरी दूसरी बार बने पी.एम.आर.ए. के प्रधान

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। गत दिवस पी.एम.आर.ए. होशियारपुर ईकाई के चुनाव सर्वसम्मति के साथ संपन्न हुए। जिसमें गिरीश ओहरी दूसरी बार सर्वसम्मति के साथ प्रधान चुने गए और अजय मेहता लगातार 13वीं बार मुख्य सचिव चुने गए। इसके अलावा गुरनीत सिंह, अजीत सिंह सैनी उपप्रधान और जगदीप सिंह मठारू तथा मुनीश दुगल संयुक्त सचिव चुने गए। इस अवसर पर प्रधान गिरीश ओहरी ने कहा कि वह पी.एम.आर.ए. की सेवा पहले की तरह आने वाले समय में भी करते रहेंगे तथा लोक भलाई के कार्यों में भी बढ़-चढ़ कर भाग लेंगे।

Advertisements

इस अवसर पर मुख्य सचिव अजय मेहता ने सभी सदस्यों को पी.एम.आर.ए. की गतिविधियों में बढ़-चढक़र भाग लेने की अपील की। इस मौके पर संदीप चौधरी को सर्वसम्मति के साथ स्टेट ई.सी. नियुक्त किया गया। इस अवसर पर बलराम पराशर, सतपाल सिंह, बी.बी. शर्मा, मानव कपूर, अतुल शर्मा, अमृतआशु नारायण, प्रवीण कुमार गोल्डी, आशीष कुमार, सोम कोंडल आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here