कांग्रेसी नेता खुद को जिंदा रखने के लिए ले रहे औछी राजनीति का सहारा:निपुण शर्मा

img_0056होशियारपुर। जिला भाजपा के सचिव व पार्षद निपुण शर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रताप सिंह बाजवा के उस बयान की कड़े शब्दों में निंदा की है जिसमें उन्होंने संघ के स्वयंसेवकों को बलूचिस्तान भेजने को कहा था और सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल खड़े किए थे।

Advertisements

पार्षद निपुण शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई में बुरी तरह पिस चुके बाजवा को अब अपने आप को अख़बारों में जिंदा रखने के लिए ओछी राजनीति का सहारा लेना पड़ रहा है और इसी चक्कर में वह या तो भूल गये या फिर उन्हें इस बात का पता नही है कि जिस संघ को वह बलूचिस्तान भेजने की बात कर रहे है उसी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सन 1947 में भारत-पाक बँटवारे के समय भारतीय सेना के साथ कंधे से कंधा मिला कर वहाँ काम किया,यहाँ तक कि बिना किसी सैन्य प्रशिक्षण के स्वयंसेवकों ने सेना के लिए हवाई पट्टी तैयार कर वायु सेना का सहयोग किया।उसी समय जब पाकिस्तानी सेना मौक़ा पाकर सीमा लाँघ भारत में दाख़िल होने लगी तो भारतीय सेना के साथ हज़ारों संघ स्वयंसेवकों ने भी मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।

पार्षद शर्मा ने कहा कि बाजवा को सन 1962के युद्ध के इतिहास के बारे में भी ज्ञान नही होगा,जब भारतीय सेना की मदद के लिए देश भर से स्वयंसेवक सीमा पर अपने जवानों के साथ काम करने के लिए पहुँच गये।संघ ने सेन्य सामग्री और रसद पहुँचाने के इलावा शहीद परिवारों को सम्भालने का सारा काम बख़ूबी निभाया संघ के इसी काम से प्रभावित होकर तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु ने साल 1963 में 26जनवरी की परेड में शामिल होने का न्योता दिया था।
निपुण शर्मा ने बाजवा पर आरोप लगाते हुए कहा कि बाजवा जैसे राजनीतिक लोग अपना उल्लू सीधा करने के लिए किसी भी हद तक झूठा प्रचार कर सकते है जबकि संघ को किसी प्रमाण की आवश्यकता नही है।उन्होंने कहा कि बाजवा को सुनाई भी कम देता है तभी तो इन दिनों बलूचिस्तान में ‘भारत माता की जय और ‘हिन्दोस्तान जिंदाबाद’ के नारों की गूँज अभी इन्हें सुनाई नही दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here