होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। नववर्ष के आगमन पर नगर निगम के सफाई मजदूर यूनियन ने कमालपुर चौक में समूह सफाई कर्मचारियों ने सम्मेलन करवाया जिसमें मेयर शिव सूद, कमिश्रर बलवीर राज सिंह, सहायक कमिश्रर संदीप तिवाड़ी इस मौके पर विशेष तौर पर शामिल हुए। इस दौरान जरनल सचिव पंजाब नगर पालिका संगठन कुलवंत सिंह सैनी ने उपस्थित अधिकारियों का स्वागत किया।
मजदूर यूनियन ने नववर्ष के आगमन पर लगन व मेहनत के साथ शहर को साफ सुथरा बनाने व स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 में शहर की रैकिंग में सुधार लाने का प्रण किया। इस मौके पर सैनेटरी इंस्पेक्टर संजीव कुमार, जनक राज, सफाई मजदूर यूनियन के प्रधान राकेश (राजा), उप प्रधान अश्विनी कुमार, विक्रमजीत, लाल चंद, धरमिंदर कुमार, रजिंदर कुमार, रविंद्र कुमार, नरिंदर कुमार और विभिन्न वार्डों के समूह कर्मचारी शामिल हुए।