Sunday, October 25, 2026
Home Himachal के.के. पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी

के.के. पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में एक निजी पब्लिक स्कूल के.के. पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की बस पलट गई। बस में करीब 25 छात्र-छात्राएं सवार थे। पांच स्कूली छात्रों को उपचार के लिए हमीरपुर अस्पताल पहुंचाया गया है। नादौन-हमीरपुर नेशनल हाईवे के तहत गांव झनिहारी में यह सडक़ हादसा पेश आया है। एएसपी बलबीर सिंह ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। 12 बच्चे घायल हुए हैं जिनमें सात को खरोंचे व पांच साधारण घायल है। घायल बच्चों का हमीरपुर अस्पताल में उपचार चल रहा है। शनिवार सुबह करीब साढे आठ बजे निजी स्कूल की बस पलट गई। बस में सवार सभी बच्चें व चालक सुरक्षित हैं। पांच बच्चों को साधारण चोटें आई हैं,उन्हें हमीरपुर मेडिकल कालेज में भर्ती करवाया गया है। अन्य 7 बच्चों को हल्की चोटें आई हैं। बस सलासी से हमीरपुर बाजार स्थित निजी स्कूल को जा रही थी कि सलासी के निकट ही हादसे का शिकार हो गई।

Advertisements

 25 सवार, 7 को खरोंचे , 5 साधारण जख्मी शेष प्राथमिक उपचार के बाद घर को भेजे

हादसे की सूचना मिलते ही डी.सी. हमीरपुर ऋचा वर्मा, एएसपी बलवीर सिंह, एसएचओ संजीव गौतम ने मौके पर पहुंच कर घायल बच्चों का कुशलक्षेम जाना।

सलासी के पास निजी स्कूल बस हादसा होने के बाद मेडिकल कालेज में परिजनों का तांता लग गया और घायलों का इलाज किया जा रहा है। घायल बच्चों में ज्यादातर बच्चों के हाथों और गर्दन में चोटें पहुंची है।

माना जा रहा है कि बस स्टेयरिंग लॉक होने के कारण मोड पर पलट गई। घायल बच्चों ने बताया कि अचानक ही गाड़ी को ब्रेक लग गई और नीचे पलट गई। इसके बाद कुछ पता नहीं चला। विधायक नरेंद्र ठाकुर भी अस्पताल में घायल बच्चों से मिलने पहुँचे ।

एएसपी बलवीर सिंह ने बताया कि 12 बच्चे घायल हुए है और इनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने बताया कि हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। वहीं डीसी हमीरपुर रिचा वर्मा ने बताया कि निजी स्कूल बस के पलटने से कुल 12 बच्चे घायल हुए है। उन्होंने बताया कि पांच बच्चों को ज्यादा चोटें लगी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here