Friday, October 23, 2026
Home Himachal हिमाचल प्रदेश को प्रधानमंत्री मोदी ने दी 11000 करोड़ रुपए की सौगात

हिमाचल प्रदेश को प्रधानमंत्री मोदी ने दी 11000 करोड़ रुपए की सौगात

मंडी (द स्टैलर न्यूज़)। मंडी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश को 11,000 करोड़ रुपए की सौगात दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7,000 करोड़ की रेणुका बांध परियोजना और 1,800 करोड़ की 210 मेगावाट से अधिक की लुहरी स्टेज-1 पनबिजली परियोजना की आधारशिला रखी। 2,000 करोड़ रुपए की शिमला जिले में पब्बर नदी पर बनी 111 मेगावाट की सावड़ा कुड्डू पनबिजली परियोजना का लोकार्पण किया और 700 करोड़ रुपये से बनने वाली 66 मेगावाट की धौलासिद्ध पनबिजली परियोजना का शिलान्यास किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान शिव के त्रिशूल, पशमीना शाल, टोपी और चंबा थाल देकर सम्मानित किया गया। ऐसे में सरकार के चार साल के कार्यक्रम पूरा होने पर पड्डल में आयोजित कार्यक्रम में उनको भगवान शिव का 25 किलो का सात फीट लंबा त्रिशूल भेंट किया गया।

Advertisements

पीएम मोदी ने मंच पर पहुंचते ही पहाड़ी भाषा में कहा- देवभूमि में आशीर्वाद लेणे रा मौका मिलेया। देवभूमि दे सभी देवी-देवतयां जो मेरा नमन। जब मंडी आता हूं तो बदाणे रा मि_ा और सेपो बड़ी की याद आ जाती है। पीएम मोदी ने कहा कि गिरी नदी पर बन रही रेणुका बांध परियोजना का प्रदेश को बहुत लाभ होगा। ईज ऑफ लीविंग सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बिजली हर क्षेत्र के लिए जरूरी है। भारत अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ रहा है। पीएम ने पर्यटकों से आग्रह किया कि हिमाचल को प्लास्टिक से प्रदूषित न करें। यहां पर्यटन की अपार संभावना है। टूरिज्म का फन हिमाचल से बढक़र कहां मिलेगा। फार्मिंग में नैचुरल फार्मिंग को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। कैमिकल मुक्त कृषि उत्पाद आज डिमांड में है। प्राकृतिक खेती में हिमाचल अच्छा काम कर रहा है। पीएम मोदी ने हिमाचल के किसानों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में डेढ़ लाख से ज्यादा किसान कैमिकल मुक्त प्राकृतिक खेती के रास्ते पर चल पड़े हैं। देश के किसानों को भी प्राकृतिक खेती करने का आग्रह किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here