फेसबुक पर हुई मुलाकात, फिर बनाया हवस का शिकार

rape-crime-in-france
जालंधर। जालंधर में एक एन.आर.आई. महिला के साथ रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस बुजुर्ग महिला से एक व्यक्ति फेजबुक के माध्यम से जान पहचान बनाई और उसके बाद शादी का झांसा देकर उे अपनी हवस का शिकार बनाया तथा अब शादी से मुकर गया। इसकी शिकायत महिला (साठ साल ) ने पुलिस में की है। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है। जानकारी अनुसार जालंधर की एक महिला जोकि कनाडा सिटीजन है ने पुलिस में एक शिकायत दर्ज करवाई है। उसने बताया कि वह जालंधर के बाम्बे नगर की निवासी है तथा कनाडा की सिटीजन है। उसने बताया कि कुछ समय पहले उसकी मुलाकात अंबाला निवासी रघुवीर सिंह के साथ फेसबुक पर हुई थी। उस दौरान उनमें नजदीकियां बढऩे लगी तथा रघुवीर सिंह ने उसे धोखे में रखते हुए उसे शादी का झांसा दिया और उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। परन्तु अब वह शादी की बात से मुकर रहा है। पुलिस ने बयानों के आधार पर रघुवीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।

Advertisements

courtesy:- ptbnews.in

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here