Tuesday, October 20, 2026
Home Education राज्य स्तरीय विजेता खिलाडिय़ों को ट्रैक सूट प्रदान कर किया सम्मानित

राज्य स्तरीय विजेता खिलाडिय़ों को ट्रैक सूट प्रदान कर किया सम्मानित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। पंजाब सरकार शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाने व स्कूलों के सर्वपक्षीय विकास के लिए प्रयासरत है। विधायक डा. राज कुमार चब्बेवाल ने गांव चब्बेवाल के सरकारी स्कूल में आयोजित इनाम वितरण व खेल समागम में उक्त विचार व्यक्त किए। इस समागम में डी.ई.ओ. मोहन सिंह लेहल व अवतार सिंह कंग बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए।

Advertisements

समागम दौरान मुख्यातिथि लेहल ने राज्य स्तरीय आयोजित बाक्सिंग के विजेता खिलाडिय़ों को ट्रैक सूट प्रदान कर सम्मानित किया व इस दौरान डी.ई.ओ. लेहल ने कहा कि पढ़ो पंजाब, पढ़ाओ पंजाब के तहत सरकारी स्कूलों का स्तर भी ऊंचा उठाया गया है। सरकारी स्कूलों के बच्चों को प्राईवेट स्कूलों की तरह ही हर संभव सुविधाएं देने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शिक्षा जगत में सरकारी स्कूलों में भी अंग्रेजी माध्यम शुरु किया जा रहा है ताकि बच्चे शुरु से ही अंग्रेजी विषय में माहिर होकर निकलें।

इस दौरान प्राईवेट व सरकारी स्कूलों के विभिन्न खेलों के प्रतिभागी व विजेता खिलाडिय़ों को सम्मानित कर उन्हें प्रोत्साहित किया व उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अन्य सभी विद्यार्थियों को खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सुरजीत कुमार, बाक्सिंग कोच हरजंग सिंह, प्रभलीन सिंह आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here