
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। धनवंतरी वैद्य मंडल की तरफ से रघुनाथ मंदिर हरियाना रोड पर चलाई जा रही निशुल्क आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी के एक वर्ष पूरा होने पर प्रदेशाध्यक्ष वैद्य सुमन कुमार सूद के नेतृत्व में एक समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर एस.टी. नर्सिंग कालेज के एम.डी. हरीश कपूर व गगरेट से महंत वीर प्रताप मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे। जबकि डा. नरेश माही आयुर्वेदिक मैडीकल अधिकारी विशेषातिथि के तौर पर पहुंचे। इस मौके पर मुख्यातिथियों व अन्यों के पहुंचने पर प्रदेशाध्यक्ष वैद्य सुमन सूद ने सभी का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने डिस्पैंसरी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वैद्यों की टीम द्वारा डिस्पैंसरी को चलाने के लिए अपना योगदान देते है वहीं समाज सेवी सुरिंदर शर्मा व उनका परिवार 3 माह के बाद डिस्पैंसरी को दवाइयां मुहैया करवाते है।

इस दौरान मुख्यातिथियों ने धनवंतरी वैद्य मंडल की ओर से प्रदेशाध्यक्ष वैद्य सुमन सूद के नेतृत्व में वैद्य हरदेवल ङ्क्षसह, वैद्य इन्द्रजीत कौर, वैद्य हरविंदर सिंह, वैद्य हरी ओम, वैद्य धर्मेन्द्र, वैद्य विनोद सन्यासी, वैद्य मनप्रीत कौर, वैद्य निर्मता खन्ना नवांशहर, फगवाड़ा से परमजीत, जालंधर से डा. दीपक मल्होत्रा, राकेश भार्गव, वैद्य हरजिंदर सिंह विर्क, वैद्य शमशेर सिंह, वैद्य हरभजन सिंह सहित लगभग 150 वैद्यों को बैग व सोविनियर देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कुरुक्षेत्र से आए वैद्य अमित गुलयानी को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। इस समारोह के दौरान सुरिंदर शर्मा व उसके परिवारिक सदस्य द्वारा डिस्पैंसरी को दवाइयां दी गई। इस अवसर पर मुख्यातिथि द्वारा सुरिंदर शर्मा के परिवारिक सदस्यों तथा वैद्यों को सम्मानित किया गया।











