कैबिनेट मंत्री अरोड़ा की अगुवाई में तेजी से हो रहे हैं विकास कार्य: सोनी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। राज्य सभा सांसद अंबिका सोनी के फंड से 5 लाख रुपये की ग्रांट जोकि कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा ने उनकी तरफ से घोषित की थी से मोहल्ला बीरबल नगर में पार्क का निर्माण कार्य शुरु करवाया गया। इस संबंधी जानकारी देते हुए कांग्रेस मीडिया इंचार्ज सुमेश सोनी ने बताया कि चुनाव से पहले श्री अरोड़ा ने मैडम अंबिका सोनी की तरफ से पार्क के लिए 5 लाख रुपये की ग्रांट घोषित की थी। औपचारिकताएं पूरी होने पर ग्रांट मिल गई है, जिससे पार्क का कार्य प्रारंभ करवाया गया है। उन्होंने कहा कि पार्क बनने से मोहल्ला निवासियों को काफी सुविधा मिलेगी और लोग पार्क में मिल बैठ सकेंगे व सैर आदि कर सकेंगे।

Advertisements

जिससे उन्हें खुला वातावरण मिल पाएगा। सोनी ने बताया कि पार्क में बच्चों के लिए झूले आदि भी लगवाए जाएंगे ताकि बच्चे भी घर से निकलकर पार्क में खेल सकें ताकि उनका शारीरिक व मानसिक विकास बढ़े। सोनी ने कहा कि कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा ने चुनाव से पहले जनता से जो वायदे किए थे, वे उनके द्वारा पूरे किए जा रहे हैं। जिससे शहर के विकास के साथ-साथ लोगों को स्वस्थ्य जीवनशैली भी मिल रही है। उन्होंने ग्रांट जारी करने के लिए मैडम अंबिका सोनी एवं कैबिनेट मंत्री का धन्यवाद व्यक्त किया। इस मौके पर बीरबल नगर वैल्फेयर सोसायटी के प्रधान सतीश पुरी, पी.पी.सी.सी. सदस्य रमन डोगरा, गरीश बत्तरा आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here