दो साल पहले किसानों की मानी गई मांगे तुरंत लागू करे केन्द्र सरकारः अरुण डोगरा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला कांग्रेस कमेटी की तरफ से किसानों के समर्थन में केन्द्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया और भाजपा कार्यालय के समीप केन्द्र का पुतला जलाया गया। जिला प्रधान अरुण डोगरा मिक्की की अगुवाई में किए गए प्रदर्शन में जिले भर से पहुंचे कांग्रेसी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और किसानों के हक में आवाज बुलंद करते हुए केन्द्र के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस संबंधी जानकारी देते हुए वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया कि रोष प्रदर्शन जिला कांग्रेस कार्यालय से शुरु होकर शास्त्री मार्किट स्थित भाजपा कार्यालय तक पहुंचा, जहां पर पुलिस के साथ मामूली धक्का मुक्की के बाद पार्टी द्वारा भाजपा कार्यालय के समीप केन्द्र सरकार का पुतला जलाया गया।

Advertisements

इस मौके पर अरुण डोगरा मिक्की ने कहा कि दो साल पहले केन्द्र सरकार ने किसानों के साथ जो वायदे किए थे, उन्हें पूरा करना चाहिए तथा किसानों की हितैषि बनने का ढोंग करने वाली पंजाब की आप सरकार पर भी उन्होंने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंजाब में सरकार आने के बाद आप सरकार भी किसानों से किए वायदे भूल गई है तथा चुनाव से पहले इन्होंने कहा था कि अगर केन्द्र ने किसानों को 22 की 22 फसलों पर एमएसपी नहीं दी तो पंजाब सरकार इसे देगी, लेकिन दो साल बीतने को हैं और मुख्यमंत्री भगवंत मान भी अब किसानों से छल ही कर रहे हैं। श्री डोगरा ने कहा कि कांग्रेस चट्टान की तरह किसानों के साथ खड़ी है और उनके हक मिलने तक हर संघर्ष में उनका साथ देगी।

\इस मौके पर महासचिव एआईसीसी अमरप्रीत सिंह मोंटू लाली, एडवोकेट राकेश मरवाहा, शहरी अध्यक्ष नवप्रीत रैहल, रजनीश टंडन, एडवोकेट लवकेश ओहरी, हरीश आनंद, रविंदर दत्ता, अशोक मेहरा, आशा दत्ता, गोपाल वर्मा, मोनिका वर्मा, तरनजीत सेठी, सुदर्शन धीर, संदीप शर्मा, अजय मल्ल, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अनंत गर्ग, लक्की मरवाहा, साहिल निमाणा, नव मान, पुनीत शर्मा, सोढी राम सरपंच, रविंदर आदिया, पार्थ खन्ना, बलविंदर सिंह बिंदर, रमनीश शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने रोष प्रदर्शन में भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here