Thursday, October 8, 2026
Home Himachal नतीजा घोषित, अनिश्चितक़ालीन भूख हड़ताल समाप्त

नतीजा घोषित, अनिश्चितक़ालीन भूख हड़ताल समाप्त

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के बाहर फाइनल नतीज़े की मांग करने वाले बेरोजगारों को आखिर न्याय मिल गया है। पिछले करीब 25 दिनों से धरने पर बैठ अंतिम परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे बेरोजग़ारों को कर्मचारी चयन आयोग ने शनिवार को नतीजा घोषित कर राहत दी है।

Advertisements

 पोस्ट कोड 556 जे.ओ.ए (आई.टी) के फाइनल नतीज़े की घोषणा के साथ आंदोलन समाप्त

गौरतलब है कि अधिक समय बीत जाने के वाबजूद अंतिम नतीज़े का इंतजार प्रदेश के बेरोजगार अभ्यर्थी पिछले 9 महीनों से कर रहे थे तथा इस माँग को लेकर 25 दिनों से धरना व भूख हड़ताल कर रहे थे। गौरतलब है कि भर्ती प्रक्रिया पिछले ढाई वर्षों से जारी है और अभी तक अंतिम नतीज़ा जारी न होने से बेरोजगार अभ्यर्थी परेशान थे। बेरोजगार अभ्यर्थियों में सुशील, संजीव,संजय, नरेंद्र, अजय कुमार, संजीव डोगरा, अंकु शर्मा, निखिल शर्मा, राज ठाकुर, विवेक, पंकज ठाकुर, अजय ठाकुर, सचिन, पंकज शर्मा ने परिणाम निकलने पर संतोष जताया है और इसे बेरोजग़ारों की एक बड़ी जीत माना है। शनिवार को परिणाम घोषित होते ही अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे बेरोजगारों ने एक-दूसरे को जूस पिलाकर आंदोलन को समाप्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here