Sunday, October 25, 2026
Home Education 12वीं परीक्षा शुरु: हसंते हुए चेहरों के साथ बाहर निकले बच्चे

12वीं परीक्षा शुरु: हसंते हुए चेहरों के साथ बाहर निकले बच्चे

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: पवन विग। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की तरफ से पंजाब के 12वीं की परीक्षा की शुरुआत आज 1 मार्च शुक्रवार को पंजाबी की परीक्षा के साथ शुरु हुई। 3 घंटे की परीक्षा के बाद जब छात्र अपने परीक्षा केंद्र से बाहर आ रहे थे तो उनके चेहरों पर एक अलग ही रौनक दिख रही थी।

Advertisements

 

सभी बच्चे आपस में बात करते हुए आसान परीक्षा होने की बात कर रहे थे। होशियारपुर के एस.डी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लडक़े) में दो स्कूलों के 151 छात्र परीक्षा में बैठे। होशियारपुर के एस.ए.वी. जैन डे बोर्डिंग स्कूल व सरकारी स्कूल घंटाघर के 12वीं के छात्र परीक्षा देने के बाद परीक्षा केंद्र से खुशी-खुशी बाहर आ रहे थे और आसान सवालों के हल की बात कर रहे थे।

शिक्षा बोर्ड द्वारा परीक्षा को पारदर्शी एवं सुचारु ढंग से नकल रहित चलाने के लिए परीक्षा केंद्रों में छात्रों की अदला-बदली की गई थी। परीक्षा उपरांत छात्रों अनिकेत, अभिषेक, अर्शदीप, अमित ठाकुर, अमन शर्मा, नितिन, लविश इत्यादि ने बताया कि स्टाफ ने बहुत बढिय़ा कार्पोरेट किया और परीक्षा पेपर बहुत आसान था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here