Saturday, October 31, 2026
Home Education सेंट मैथ्यूज स्कूल प्रबंधकों ने की निष्पक्ष जांच और आरोपी के खिलाफ...

सेंट मैथ्यूज स्कूल प्रबंधकों ने की निष्पक्ष जांच और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

saint-metheu-convent-school-wants-investigation-dispute-parents-Hoshiarpur-Punjab.jpg

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। गत दिवस सेंट मैथ्यूज सीनियर सैकेंडरी स्कूल पुरहीरां में एक बच्चे की पीठ पर किसी मक्खी के काटे जाने या किसी तरह की एलर्जी होने से पैदा हुए विवाद को लेकर दोनों पक्ष एक दूसरे पर कार्रवाई की मांग को लेकर संघर्षरत होने की तैयारी में जुटे हुए हैं। एक तरफ जहां बच्चे के अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधकों पर धक्केशाही करने का आरोप लगाया है वहीं स्कूल प्रबंधकों ने भी अभिभावकों पर स्कूल में पहुंच कर सेवादार, प्रिंसिपल एवं वाइस प्रिंसिपल के साथ दुरुव्यवहार किए जाने की बात कही है तथा इस संबंध में निष्पक्ष जांच करके आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Advertisements

इस संबंध में अपना पक्ष रखते हुए स्कूल के प्रिंसिपल विलियम एवं अन्य स्टाफ सदस्यों ने प्रैस क्लब में आयोजित पत्रकारवार्ता में कहा कि पिछले दिनों बच्चे की पीठ पर निशान होने या किसी तरह की एलर्जी होने के चलते उसके अभिभावकों द्वारा मनघड़ंत बातें पेश की गई थी, जोकि सरासर झूठी एवं बेबुनियाद थी। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पहले ही जिलाधीश द्वारा गठित टीम ने स्कूल की चैकिंग दौरान स्कूल को सफाई के मामले में बिल्कुल सही पाया था।

टीम द्वारा स्कूल को यह निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी बाहरी व्यक्ति को स्कूल परिसर में बिना आज्ञा के प्रवेश करने व कक्षाओं में जाने की मनाही की जाए, क्योंकि रेहान स्कूल हत्याकांड मामले के चलते माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा इस संबंधी आदेश जारी किए गए हैं। जिनकी पालना यकीनी बनाई जाए। परन्तु उक्त बच्चे के परिजन जोकि कथित तौर पर नशे की हालत में थे ने जबरदस्ती स्कूलमें प्रवेश किया, बल्कि सेवादार, प्रिंसिपल एवं वाइस प्रिंसिपल के साथ दुरुव्यवहार भी किया। यहां तक कि कक्षा में पहुंचने पर भी उसने काफी शोरशराबा किया, जिसके बाद बच्चे बुरी तरह से डर गए थे। प्रिंसिपल विलियम ने बताया कि स्कूल प्रशासन ने जिला प्रशासन से अपील की है कि उक्त व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here