Saturday, October 31, 2026
Home Latest राष्ट्रीय दल किसानों पर कहर ढाकर पंजाब को आग में झौंकना चाहते...

राष्ट्रीय दल किसानों पर कहर ढाकर पंजाब को आग में झौंकना चाहते हैं: एन.के.शर्मा

पटियाला (द स्टैलर न्यूज़)। पटियाला लोकसभा हलके से शिरोमणि अकाली दल प्रत्याशी एन.के.शर्मा ने कहा है कि राष्ट्रीय राजनीतिक दल देश के अन्नदाता पर कहर ढाकर पंजाब को फिर से आग में झौंकना चाहते हैं। आज भाजपा प्रत्याशी परनीत कौर के कार्यक्रम के दौरान हुई धक्का-मुक्की में एक किसान की दर्दनाक मौत को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए एन.के.शर्मा ने कहा कि सभी राष्ट्रीय राजनीतिक दल अन्नदाता के लिए दुश्मन साबित हो रहे हैं। शर्मा ने मृतक किसान सुरिंदर सिंह आकड़ी के परिजनों से मुलाकात करके उन्हें ढांडस बंधाया। इसके बाद शर्मा ने प्रदर्शनकारी किसानों से भी मिले और उन्हें मुलाकात करके पार्टी की तरफ से समर्थन दिया। एन.के.शर्मा ने कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार ने पंजाब के बार्डर को सील किया हुआ है और किसानों को दिल्ली जाने से रोका जा रहा है।

Advertisements

किसानों के साथ आए दिन धक्का-मुक्की हो रही है। जिससे कई किसानों की मौत भी हो चुकी है। इससे पहले गोलीबारी में किसान शुभकरण की भी मौत हो चुकी है। सैकड़ों की संख्या में किसान गोलियों का शिकार होकर घायल हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध करना किसानों का मौलिक अधिकार है। किसानों ने पहले ही ऐलान किया हुआ है कि केंद्र की भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने फसलों पर एमएसपी देने को कानूनी गारंटी देने का वादा अभी तक पूरा नहीं किया है। जिस कारण देश भर में भाजपा उम्मीदवारों का विरोध किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज पुलिस कर्मियों तथा भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किसानों के साथ धक्का-मुक्की की गई। जिस कारण किसान की मौत हो गई।

एन.के.शर्मा ने कहा कि इसी तरीके से कांग्रेस व आम आदमी पार्टी भी अन्नदाता की दुश्मन बनी हुई हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वर्ष 2022 के चुनाव में वादा किया था कि वह सभी 23 फसलों पर एमएसपी देंगे। सत्ता में आने के बाद भगवंत मान वादे से मुकर गए हैं। कांग्रेस व आप हरियाणा समेत पूरे देश में गठबंधन करके चुनाव लड़ रहे हैं जबकि पंजाब में पंजाब वासियों को मूर्ख बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन राष्ट्रीय पार्टियों की मंशा को समझते हुए लोग इन्हें मुंह नहीं लगाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here