Friday, October 23, 2026
Home Latest दो ट्रेनों में हुई टक्कर, 11 की मौत

दो ट्रेनों में हुई टक्कर, 11 की मौत

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। चीन के दक्षिण-पश्चिमी इलाके में रेल हादसा होने की सूचना प्राप्त हुई है। जिसमें रेलवे ट्रैक पर काम कर रहे 11 मेंटेनेंस कर्मचारियों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। यह घटना गुरुवार तड़के युन्नान प्रांत की राजधानी कुनमिंग स्थित लुओयांगझेन स्टेशन पर हुई। प्राप्त जानकारी मुताबक ट्रेन भूकंपीय उपकरणों की टेस्टिंग के दौरान ट्रैक पर गुजर रही थी। इसी दौरान ट्रेन एक घुमावदार ट्रैक पर मुड़ी और वहां मौजूद कर्मचारियों को टक्कर मार दी। हादसा इतना तेज था कि कई कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisements

हादसे के बाद रेलवे प्रशासन ने तुरंत इमरजेंसी सिस्टम एक्टिव किया। स्थानीय प्रशासन और मेडिकल टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों के अनुसार घायल कर्मचारियों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है। हादसे की वजह जानने के लिए विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here