भगवान के समक्ष भक्त की व्यथा भी कथा बन जाती है: साध्वी समीक्षा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: पुष्पिंदर। श्री राम चरित मानस प्रचार मण्डल की तरफ से श्री राम भवन चांद नगर, बहादुरपुर में करवाई जा रही दिव्य संगीतमयी श्रीराम कथा के छठे दिन की कथा का शुभारंभ साध्वी समीक्षा जी द्वारा माता अहिल्या के प्रसंग से किया गया।

Advertisements

प्रयागराज से पधारे साध्वी समीक्षा जी ने श्री राम कथा को आगे बढ़ाते हुए अहिल्या माता के प्रसंग की बहुत ही मार्मिक ढंग से प्रस्तुति की। जिसमें उन्होंने बताया कि भगवान श्री राम लक्ष्मण, महामुनि विश्वामित्र के साथ जब मुनि आश्रम से जनकपुरी के लिए जा रहे थे, रास्ते में एक वीरान आश्रम में पत्थर की शिला देखकर भगवान ने विश्वामित्र ऋषि से इसके बारे में पूछा तब महामुनि ने अहिल्या माता की कथा राम जी को सुनाई।

कैसे भूलवश उनसे अपराध हुआ जिसके फलस्वरूप ऋषि गौतम उनके पति ने श्राप दिया। जिससे माता अहिल्या पत्थर बन गई। यह कथा सुनकर शेषावतार लक्ष्मण जी ने गुरु जी से कहा कि यह तो एक नारी की व्यथा है। आप इसे कथा कह रहे हैं तब महामुनि ने कहा कि भगवान के आगे भक्त की व्यथा भी कथा बन जाती है। भगवान श्री राम ने अपने रज की कृपा से माता अहिल्या का उद्धार किया। माता अहिल्या हर्षपूर्वक अपने पति लोक चली गई।

इस अवसर पर चब्बेवाल के विधायक डा. राजकुमार, डा. शिव कुमार, स्नेहमयी मां स्नेह अमृतानंद जी भृगु शास्त्री विशेष रुप से उपस्थित थे। इससे पूर्व साध्वी जी का मंच पर पधारने पर श्री राम कथा की मुख्य यजमान सुश्री सरिता शर्मा, जगदीश पटियाल, तिलक राज वर्मा, एस.पी. गौतम, जे.के. शर्मा, निहाल चंद आदि ने फूल मालाओं से स्वागत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here