बछवाड़ा में 62 प्रतिशत मतदान, बी.एल.ओ. की लापरवाही से मतदाता रहे मतदान से वंचित

बछवाड़ा/बेगुसराय (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: राकेश कुमार। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान कड़ी धूप के बावजूद लोगों में मतदान का उत्साह साफ दिख रहा था। कड़ी धूप में भी महिला और पुरुष मतदान के लिए लाइन में लगे रहे। सुबह वोटिंग शुरु होने से पहले प्रखंड के विभिन्न बूथ केंद्रों पर लोगो का हुजूम कतारों में लग गए थे। दिव्यांग से लेकर सीनियर सिटीजन और पहली बार वोट डालने जा रहे युवाओं तक किसी के जोश में कमी नहीं देखी गई।

Advertisements

5 बूथ पर ई.वी.एम. में आई खराबी

बछवाड़ा प्रखंड में 128 मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह सात बजे मतदान शुरु किया गया और शाम 6 बजे मतदान समाप्त हुआ। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी डा. विमल कुमार ने बताया कि बछवाड़ा प्रखंड में 62 प्रतिशत मतदान हुआ। वही बूथ संख्या 129, 88 पर ई.वी.एम. मशीन में खराबी आने के कारण आधे घंटे बिलंब से मतदान शुरु किया गया। वही बूथ संख्या 175, 118 व 107 पर ई.वी.एम. मशीन खराब होने के कारण एक घंटा देर से मतदान शुरु हुआ। पूरे प्रखंड में पुरुष से ज्यादा महिला मतदाताओं ने मतदान में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। वही दियारे के पांच पंचायत के विभिन्न बूथ पर महिलाओं की काफी भीड़ देखी गई। सुबह से ही महिला मतदान के लिए बूथ पर कतार में खड़े हो गये। मतदान में शांति बनाये रखने व भयमुक्त वातावरण के लिए जगह-जगह घुड़सवार जवानो को लगाया गया था। मतदान को लेकर सभी सेक्टर अधिकारी सहित पुलिस बल दिन भर विभिन्न बूथों पर पैट्रोलिंग करते दिखे।

बी.एल.ओ. की लापरवाही से करीब 100 मतदाता मतदान से रहे वंचित

लोकसभा चुनाव के दौरान सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्र पर पर्ची नहीं मिलने से मतदाता को इस बूथ से उस बूथ का चक्कर दिन भर लगाना पड़ा। मतदान केंद्र संख्या 132 बेगमसराय में करीब एक सौ मतदाता का नाम मतदाता सूची में नही रहने, कुछ मतदाताओ को बी.एल.ओ. द्वारा मृत घोषित कर डिलीट रहने के कारण वोट से वंचित रहना पड़ा। मतदाता अभिषेक कुमार, पंकज कुमार, सुवेश कुमार झा, लक्ष्मी देवी, सुनीता देवी, हेमंती देवी सहित दर्जनो लोगों ने बताया कि बी.एल.ओ. के द्वारा मतदान के लिए मिलने वाली पर्ची नही देने के कारण कड़ी धूप में इस बूथ से उस बूथ का चक्कर लगाते रहे।

अंत में उन्हें राजनीतिक दल के पास पहुंचकर घंटो इंतजार करने के बाद भी उन्हें मतदान से वंचित रहना पड़ा। वही कुछ मतादाता जिंदा रहते हुए उनके नाम को वोटर लिस्ट से डिलीट कर दिया गया, जबकी कुछ मतदाताओ का नाम वोटर लिस्ट में मौजूद नहीं रहने के कारण उन्हें वोट गिराने से वंचित रहना पड़ा। मतदाताओं ने कहा कि मामले को लेकर कई पदाधिकारी से फोन पर बात की गई, लेकिन कोई सुधार नहीं हो सका।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here