Thursday, October 29, 2026
Home Education प्रो. तरसेम महाजन हाईटस अकादमी का बारहवीं का परिणाम रहा शत प्रतिशत

प्रो. तरसेम महाजन हाईटस अकादमी का बारहवीं का परिणाम रहा शत प्रतिशत

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। प्रो. तरसेम महाजन हाईटस अकादमी के छात्रों ने अकादमी की परंपरा को कायम रखते हुए जमा-2 की परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन किया। अकादमी के मैनेजिंग डायरैक्टर प्रो. तरसेम महाजन ने बताया कि हर बार की तरह इस वर्ष भी हमारे छात्रों ने बोर्ड की मैरिट में जगह बनाई है। जिसके तहत वरिंदा ने 16वां स्थान हासिल किया। उन्होंने बताया कि अकादमी के 10 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। जिनमें वरिंदा ने 96 प्रतिशत, सुमित ने 94 प्रतिशत, अमिृतपाल कौर ने 94 प्रतिशत, यशिका ने 91.1 प्रतिशत, हरमनदीप 91.1 प्रतिशत, अमृतप्रीत ने 91 प्रतिशत, शिवांश ने 90.2 प्रतिशत, सुखप्रीत कौर ने 90 प्रतिशत, नवरोज ने 91.3 प्रतिशत व रजत ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।

Advertisements

प्रो. महाजन ने बताया कि अकादमी के 41 छात्रों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर अकादमी का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि अकादमी का परिणाम शत प्रतिशत रहा व किसी भी छात्र के अंक 60 प्रतिशत से कम नहीं हैं। प्रो. महाजन ने बताया कि सुखप्रीत व रंजना के मैथ्स में 100 अंक प्राप्त किए। कैमिस्ट्री में वरिंदा व सुमित ने 99 अंक व हरमनदीप व शिवाश ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। प्रो. महाजन ने बच्चों की सफलता पर उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं दी है। प्रो. महाजन ने कहा कि अकादमी में उपलब्ध उच्चकोटि के स्टाफ द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही गुणात्मक शिक्षा के चलते ही ऐसे परिणाम सामने आए हैं।

अकादमी में आयोजित एक समागम के दौरान इन मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित किया गया। 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले छात्रों ने बातचीत के दौरान कहा कि वे जे.ई.ई. मेन्स की परीक्षा में पहले ही अच्छे अंक हासिल कर चुके है तथा निकट भविष्य में देश के नामी इंजीनीयरिंग कालेज में दाखिले का सपना संजोए हुए है। वहीं मैडिकल के छात्र नीट परीक्षा में बेहतरीन स्थान हासिल कर देश के नामी कालेजों में दाखिलें के लिए उत्सुक हैं। इस अवसर पर कैमिस्ट्री के प्रो. वाई.एस. कंग, प्रो. कीर्ति, प्रो. जसप्रीत, प्रो. रतन, प्रो. हरजोध, प्रो. गगनदीप व प्रो. रजिंदर, प्रो. मनजीत सिंह भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here