Sunday, October 25, 2026
Home Education भविष्य के वोटरों को वोट के अधिकार और शक्ति की दी जानकारी

भविष्य के वोटरों को वोट के अधिकार और शक्ति की दी जानकारी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल माहिलपुर (लड़कियां) में भविष्य के वोटरों को जागरुक करने हेतु विशेष कैंप लगाया गया। इस मौके पर जिला इंचार्ज स्वीच प्रिंसिपल शैलेन्द्र ठाकुर ने विद्यार्थियों को लोकतंत्र की मजबूती में वोट के अधिकार और उसकी शक्ति संबंधी जानकारी दी।

Advertisements

इस अवसर पर स्कूल प्रिं. सतिंदरदीप कौर ने भी विद्यार्थियों को एक सूझवान वोटर की परिभाषा समझाई। इस अवसर पर स्कूल स्वीप इंचार्ज सुरेश ठाकुर, कुलदीप सिंह, रणजीत कुमार, ले. गुरपाल सिंह सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here