Monday, October 26, 2026
Home Education ड्रीमस कोचिंग इंस्टीट्यट: पंजाब बोर्ड 10वीं की परीक्षा में विभा ने प्राप्त...

ड्रीमस कोचिंग इंस्टीट्यट: पंजाब बोर्ड 10वीं की परीक्षा में विभा ने प्राप्त किए 97 प्रतिशत अंक

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट:गुरजीत सोनू। ड्रीमस कोचिंग इंस्टीट्यूट के एम.डी इंजी. अंकुश मेयर ने बताया कि विभा गुप्ता पुत्री अशोक गुप्ता और हिमानी गुप्ता ने 10वीं की परीक्षा में 97.10 प्रतिशत अंक हासिल किए। जिसने गणित में 94 और साईंस में 94 अंक प्राप्त किए। इंजी अंकुश ने बताया कि यह उनके लिए बहुत गर्व की बात है कि पहले ही वर्ष में ब्रांच 2 से छात्रा विभा ने अभिभावकों और कोचिंग संस्थान का नाम रोशन किया।

Advertisements

विभा से बातचीत दौरान उसने बताया कि वह कारडीयो डा. बनना चाहती है जिसके लिए वह कड़ी मेहनत करेगी। इसके अलावा मनिंदर सिंह ने गणित में 86 और इंग्लिश में 83 अंक, अभय शर्मा ने गणित में 84 और साईंस में 84 अंक हासिल किए। दूसरी ब्रांच के छात्र अनमोल ने अंग्रेजी विषय में 82 अंक हासिल किए। इसके अलावा इंस्टीट्यूट के बाकी विद्यार्थियों रिशिक, गौरव, दिनेश, रेखा, निशा ने अच्छे अंक लेकर कोचिंग संस्थान का नाम रोशन किया। इस अवसर पर कोचिंग संस्थान में खुशी की लहर दिखाई दी। कोचिंग संस्थान के एम.डी. इंजी अंकुश मेयर ने अध्यापकों तथा विद्यार्थियों के माता-पिता को इस बड़ी सफलता का श्रेय दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here