Saturday, October 24, 2026
Home Education पिपलांवाला स्कूल में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम संबंधी सैमिनार...

पिपलांवाला स्कूल में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम संबंधी सैमिनार आयोजित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल पिपलांवाला होशियारपुर में प्रिंसिपल हरजिंदर कौर, स्कूल स्वीप इंचार्ज जतिंदर कुमार की अगुवाई में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 संबंधी सैमिनार आयोजित किया गया। जिसमें जिला होशियारपुर स्वीप इंचार्ज शैलेंद्र ठाकुर विशेष तौर पर उपस्थित हुए। जिन्होंने विद्यार्थियों को वोट की महत्ता बताते हुए नई वोट बनाने और वोटों का सुधाई करवाने के लिए प्रेरित किया।

Advertisements

इस मौके पर उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि अब वर्ष में नई वोट बनवाने के 4 मौके मिलेंगे। उन्होंने बताया कि जिन विद्यार्थियों के जन्म तिथि 31 दिसंबर 2005 से पहले ही है वह अपने गांव/वार्ड के बीएलओ को मिलकर तिथि 3 और 4 दिसंबर 2022 को अपनी वोट की रजिस्ट्रेशन वोटर हैल्पलाइन एप द्वारा खुद भी कर सकते हैं। इस मौके पर प्रिंसपिल मैडम ने उनका सैमिनार में पहुंचने और जानकारी देने के लिए विशेष धन्यवाद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here