Sunday, October 25, 2026
Home Education स्पैशल बच्चों ने अलग-अलग स्कूलों व कॉलेजों में लगाई मोमबत्ती की प्रदर्शनी

स्पैशल बच्चों ने अलग-अलग स्कूलों व कॉलेजों में लगाई मोमबत्ती की प्रदर्शनी

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। जे.एस.एस. आशा किरण के स्पैशल बच्चों द्वारा पी.डी.आर्य महिला सीनियर सैकेंडरी स्कूल बहादुरपुर, सेंट जोसफ कान्वेंट स्कूल राम कॉलोनी कैंप व एस.डी.कालेज होशियारपुर में मोमबत्तियों की प्रदर्शनी लगाई गई।

Advertisements

इस मौके पर पी.डी.आर्य स्कूल की प्रिंसिपल टिमाटनी आहलुवालिया, कालेज के प्रिंसिपल डा. नंद किशोर व सेंट जोसफ स्कूल के प्रिं. सिस्टर जीओ मारिया ने मोमबत्ती प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस दौरान सभी विद्यार्थियों एवं स्कूल व कॉलेज के स्टाफ ने स्पैशल बच्चों द्वारा बनाई मोमबत्तियों की सराहना की तथा खूब खरीददारी की।

इस अवसर पर आशादीप वैल्फेयर सोसायटी के प्रधान मलकीयत सिंह महेरू, हरबंस सिंह ने प्रिं. टिमाटनी आहलुवालिया, प्रिं. जीओ मारिया व डा. नंद किशोर का धन्यवाद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here