Saturday, October 24, 2026
Home Education बाल दिवस पर खेल दिवस का आयोजन: सुजल और खुशबू ने जीता...

बाल दिवस पर खेल दिवस का आयोजन: सुजल और खुशबू ने जीता बैस्ट हाउस ओवरऑल का खिताब

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। ट्रिनिटी स्कूल, में बाल दिवस के उपलक्ष्य में वार्षिक खेल दिवस का आयोजन किया। बच्चे तथा स्टाफ के सदस्य दिन भर की गतिविधियों की उम्मीद में उत्साह से भरे हुए थे। इस मौके पर डा. जमील बाली, एडवोकेट राजेश ओहरी व किरण ओहरी मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। स्कूल की डायरेक्टर प्रिंसीपल अनीता लॉरेंस, प्रिंसीपल ट्रिनिटीज़ लिटिल सैप्लिंगस सतिंदर भुल्लर, हैडमिसट्रेस सुमन गांधी और अकादमिक कोऑर्डीनेटर रिजो जोसेफ इस कार्यक्रम में विशेष तौर पर उपस्थित हुए। दिन की शुरुआत मॉर्निंग असेंबली के साथ हुई और उसके बाद रंगारंग मार्च पास्ट हुआ।

Advertisements

डायरेक्टर- प्रिंसीपल अनीता लॉरेंस ने स्र्पोटस मीट ओपन की धोषणा की और उसके बाद मशाल जलाई व चारों हाउस का प्रतिनिधित्व करने वाले गुब्बारों को आकाश में छोड़ा गया। इसके बाद सभी प्रतिभागियों ने निष्पक्ष रूप से भाग लेने की शपथ ली। स्वागत नृत्य के साथ समारोह की शुरुआत हुई। एथलेटिक स्पर्धाओं की शुरुआत 100 मीटर दौड़ के साथ हुई, इसके बाद 200 मीटर, 400 मीटर, रिले दौड़, तीन पैरों वाली दौड़ और शिक्षकों की चम्मच और नींबू की दौड़ हुई। दौड़ों के बाद पुरस्कार वितरित किए गए। सर्वश्रेष्ठ एथलीट: सुजल आहूजा (लडक़ों), खुशबू चहल (लड़कियां) बैस्ट हाउस ओवरऑल: हाउस ऑफ अपोलो (येलो हाउस) सर्वोत्तम अनुशासन वाला हाउस: हाउस ऑफ जीउस (ब्लू हाउस)।

स्वर्गीय सी. लॉरेंस और जगजीत सिंह (सुश्री अनीता लॉरेंस और प्रोफेसर दीप इंदर के पिता) की स्मृति में फुटबॉल ट्रॉफी प्रदान की गई। सी. लॉरेंस एक फुटबॉल खिलाड़ी थे, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे। स्वर्गीय श्रीमती कीर्तन कुमारी (चेयरपर्सन की मां) की स्मृति में जी.के. क्विज ट्रॉफी प्रदान की गई। स्वर्गीय कृष्ण चन्द (राजेश ओहरी के दादा) की स्मृति में साईंस क्विज ट्रॉफी प्रदान की गई। स्वर्गीय श्रीमती राजरानी तथा स्वर्गीय श्रीमती सुदेश रानी (श्रीमान तथा श्रीमती ओहरी की माता) की स्मृति में गणित क्विज ट्रॉफी प्रदान की गई। ओवरऑल ट्रॉफी राजेश ओहरी द्वारा अपने स्वर्गीय पिता ओम प्रकाश पहलवान की स्मृति में प्रायोजित की गई। स्वर्गीय ओम प्रकाश पहलवान एक परोपकारी और महान आत्मा थे, जिन्होंने समाज के उत्थान के लिए कार्य किया। सबसे अनुशासित हाउस के लिए डा. ज़मील बाली द्वारा 5000 रु. के नगद पुरस्कार की धोषणा की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here