Sunday, October 25, 2026
Home Education समाज को नशामुक्त बनाने के लिए विद्यार्थियों व स्टाफ ने लिया प्रण

समाज को नशामुक्त बनाने के लिए विद्यार्थियों व स्टाफ ने लिया प्रण

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: जतिंदर प्रिंस। पंजाब सरकार की तरफ से पंजाब में नशों को खत्म करने के लिए मुहिम को सहमति देने के लिए एक समागम सरकारी पोलिटैक्निक कालेज, होशियारपुर में रचना कौर की अगवाई में आयोजित किया गया। जिसमें स्टाफ तथा विद्यार्थियों की तरफ से समाज, राज्य, तथा देश की बेहतरी के लिए पंजाब को नशों से मुक्त बनाने के लिए अपना बनता योगदान डालने के लिए प्रण किया गया।

Advertisements

इस मौके पर विद्यार्थियों द्वारा प्रण लिया गया कि सरकार की तरफ से शुरू नशा मुक्त समाज बनाने में बढ़-चढ़ कर हिस्सा डालेंगे। इस अवसर पर प्रो. मोहन लाल, प्रो. राजेश कुमार धुन्ना, प्रो. कमलजीत सिंह, प्रो. धर्मपाल, प्रो. विपुल बग्गा विभागों के मुख्य, कालेज स्टाफ तथा विद्यार्थी शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here