Tuesday, October 20, 2026
Home Education राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज के 52वें दीक्षांत समारोह में की...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज के 52वें दीक्षांत समारोह में की शिरकत

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। राष्ट्रपति माननीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज चंडीगढ़ में पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज के 52वें दीक्षांत समारोह और शताब्दी वर्ष के समापन समारोह में शिरकत की। इस अवसर पर पंजाब के राज्यपाल और यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित , हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक के सलाहकार श्री धर्म पाल, (आईएएस) भी उपस्थित थे।

Advertisements

राजिंदर गुप्ता चेयरमैन बोर्ड ऑफ गवर्नर्स पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज ने माननीय राष्ट्रपति का स्वागत किया और उन्हें एक शॉल भेंट की। राष्ट्रपति माननीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, पंजाब के राज्यपाल श्री बनवारी लाल पुरोहित, हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय और श्री गुप्ता श्री राजिंदर गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर दीक्षांत समारोह का उद्घाटन किया। पेक के 52वें दीक्षांत समारोह के दौरान 669 बीटेक, 168 एमटेक और 34 पीएचडी को डिग्री प्रदान की गई। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज के पूर्व छात्र श्री धर्म पाल (आईएएस), जो वर्तमान में यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक के सलाहकार के रूप में कार्यरत हैं, को इस अवसर पर डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी, मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here