Wednesday, October 21, 2026
Home Hoshiarpur विनोद राय ने सांसद मनीष तिवारी से भेंटकर पुराने एवं टकसाली कार्यकर्ताओं...

विनोद राय ने सांसद मनीष तिवारी से भेंटकर पुराने एवं टकसाली कार्यकर्ताओं का मान सम्मान बहाल करने की मांग की

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला कांग्रेस होशियारपुर कोआर्डिनेशन सैल के चेयरमैन विनोद राय ने सांसद मनीष तिवारी का होशियारपुर पहुंचने पर स्वागत किया। इस दौरान श्री तिवारी श्री राय के निवास स्थान पर आए और इस दौरान श्री राय ने उनसे पंजाब को मौजूदा हालातों पर चर्चा की। इस दौरान श्री राय ने सांसद तिवारी के साथ बात करते हुए पार्टी की मजबूती और जनसमस्याओं संबंधी मुद्दों पर बात की।

Advertisements

इस दौरान श्री राय ने सांसद तिवारी को बताया कि पिछले समय से पार्टी के पुराने एवं टकसाली कार्यकर्ताओं को अनदेखा किया जा रहा है, जिससे पार्टी को काफी नुकसान हुआ था और हो रहा है। इस पर श्री तिवारी ने कहा कि कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी की रीढ़ हैं और हर कार्यकर्ताओं को बनता मान सम्मान दिया जाएगा तथा यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी कार्यकर्ता की अनदेखी न हो। श्री तिवारी ने कहा कि कांग्रेस का जनहितोषि मुद्दों पर स्टैंड साफ है और जनता के साथ किसी भी तरह की धक्केशाही सरकार की तरफ से नहीं की जाने दी जाएगी। उन्होंने विनोद राय से कहा कि वह अपने सैल की मजबूती एवं विस्तार के साथ-साथ प्रदेश कमेटी द्वारा दिए जाने वाले कार्यक्रमों को जिला कांग्रेस के साथ मिलकर सफलतापूर्वक पूर्ण करने में सहयोग दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here