सेंट सोल्जर: ह्रदय दिवस को समर्पित जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल टांडा में ह्रïदय दिवस पर एक जागरूकता कार्यक्रम ‘ह्रïदय है खास रखें ख्याल’ आयोजित किया गया। इस दौरान ह्रïदय रोग, कारण व बचाव के ऊपर चर्चा की गई। प्रिंसिपल सतविंदर कौर के नेतृत्व आयोजित इस कार्यक्रम में स्कूल डायरेक्टर इंदर कुमार साहनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने एक विशेष आकृति बनाकर ह्रïदय को स्वस्थ रखने का संदेश दिया।

Advertisements

इस अवसर पर ह्रïदय दिवस के इतिहास के बारे में जानकारी देते हुए डायरेक्टर साहनी ने बताया के यह दिन प्रतेक वर्ष सितंबर महीने के आखरी रविवार को मनाया जाता था। पर 2014 से संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से इसे 29 सितंबर को मनाने का निर्णय लिया गया। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य ह्रïदय रोग, उनके कारण व रोकथाम के प्रति लोगों को जागरूक करना है।

उन्होंने बताया के विश्व स्वास्थ संगठन के अनुसार प्रति वर्ष 2.5 मिलियन लोग ह्रïदय रोग से मर रहे हैं तथा 2030 तक इसमें 2.3 मिलियन की वृद्धि होने की संभावना है। भारत में लगभग 26 प्रतिशत लोगों की मौत कारण भी ह्रदय रोग है। इस लिए हमें इसके प्रति सजग होने की जरूरत है। उन्होंने ने छात्रों ह्रïदय की तंदरुस्ती के लिए खेलों में भाग लेने तथा शरीरक व्यायाम के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान समूह स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here