Sunday, October 25, 2026
Home Hoshiarpur मिशन तंदरुस्त पंजाब ने सफलतापूर्वक पूरा किया एक वर्ष, माउंट कार्मल स्कूल...

मिशन तंदरुस्त पंजाब ने सफलतापूर्वक पूरा किया एक वर्ष, माउंट कार्मल स्कूल में मनाया विश्व वातावरण दिवस

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू/जतिंदर प्रिंस। जिलाधीश ईशा कालिया ने कहा कि शारीरिक तंदरुस्ती के लिए वातावरण का शुद्ध होना समय की मुख्य जरु रत है, इस लिए वातावरण को तंदरुस्त बनाने के लिए हर व्यक्ति का योगदान बहुत जरूरी है। वे आज माउंट कार्मल स्कूल कक्कों में विश्व वातावरण दिवस और मिशन तंदुरुस्त पंजाब के एक साल मुकम्मल होने पर करवाए गए समारोह के संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वायु प्रदूषण मानवीय स्वास्थ्य के लिए बहुत खतरनाक है और शुद्ध आबो-हवा बरकरार रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिएं, जिसमें स्कूली विद्यार्थी, माता पिता और अध्यापक अहम योगदान डाल सकते हैं। उन्होंने एकजुटता और संयुक्त प्रयास से प्रदेश को हरा -भरा बनाने की अपील करते हुए कहा कि परिवार के हर सदस्य को एक पौधा जरु र लगा कर उसकी देखभाल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व के संबंध में हर गांव को 550 पौधे बांटे जाएंगे।

Advertisements

जिलाधीश ने कहा कि निरंतर प्रदूषण फैलने साथ सैंकड़ों की गिनती में लोग गंभीर बीमारियों के शिकार हो रहे हैं, जो समाज के विकास के लिए बहुत बड़ी रुकावट है , इस लिए एकजुटता से वातावरण की संभाल के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अच्छा और तंदुरुस्त जीवन जीने के लिए वातावरण की संभाल करनी बहुत जरुरी है, इस लिए जिला प्रशासन की तरफ से मिशन तंदुरुस्त पंजाब का एक साल सफलतापूर्वक मुकम्मल होने पर तंदुरुस्त पंजाब सप्ताह भी मनाया जा रहा है, जिस में अलग -अलग विभागों की ओर से विशेष गतिविधियां करके तंदुरुस्ती का संदेश घर -घर पहुंचाया जा रहा है।

जिलाधीश ईशा कालिया ने कहा कि प्लास्टिक के लिफाफों का प्रयोग भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, इस लिए इसका प्रयोग बिल्कु ल नहीं करना चाहिए, बल्कि प्लास्टिक के लिफाफों की बजाय वातावरण अनुकूल बैगज का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वाहनों को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए निरंतर जांच जरूरी है, जबकि भट्टों के लिए जिग -जैग तकनीक अपनानी चाहिए। उन्होंने किसानों को भी अपील की कि वातावरण की शुद्धता बरकरार रखने के लिए फसलों के अवशेष को आग न लगाएं। अपना आस-पास साफ रखने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि कूड़े को खुले में आग न लगाई जाए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में रुचि पैदा की जाए।

समारोह के दौरान जहां डिप्टी कमिश्नर की ओर से पौधे बांटे गए, वहीं विद्यार्थियों के वातावरण विषय पर करवाई पेंटिंग और फैंसी ड्रेस मुकाबलों के विजेताओं को सम्मानित भी किया। इसके अलावा विद्यार्थियों ने डिप्टी कमिश्नर के आटो ग्राफ भी लिए और सैल्फी भी खिंचवाई। नन्हें बच्चों ने बहुत ही सुंदर फैंसी ड्रेस और पेंटिंग के द्वारा अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया। समारोह के दौरान तीन बार नेशनल चैंपियन रही होशियारपुर की बेटी बॉबी को हाल ही में मलेशिया में हुए एशियन कराटे चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने पर सम्मानित भी किया गया। इस मौके एस.डी. एम. अमित सरीन, माउंट कार्मल स्कूल के प्रिंसिपल और प्रशासक फादर जॉनसन, डी.एफ.ओ. नरेश महाजन, एस.डी.ओ. पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड होशियारपुर सतवंत सिंह के अलावा अन्य भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here