खुशखबरी: विनोद शर्मा हुए पदोन्नत, ए.एस.आई बनने पर दी शुभकामनाएं

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। हैड कांस्टेबल की सेवाएं निभा रहे विनोद शर्मा की मेहनत रंग लाई तथा प्रशासन द्वारा उनकी मेहनत को देखते हुए उन्हें पदोन्नत किया गया है। इस शुभ अवसर पर एस.एस.पी जे.इलनचेलियन तथा एस.पी बलवीर सिंह ने पदोन्नत होने पर ए.एस.आई बने विनोद शर्मा को स्टार लगाते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।
इस दौरान विनोद शर्मा ने कहा कि वह असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए कानून को मेहनत तथा ईमानदारी से अपना पूरा सहयोग देंगे। इस दौरान उन्होंने शहरवासियों को कानून की मदद में योगदान देने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here