ओजीकेएफआई सीनियर ओपन खिताब दिल्ली के कुलताज सिंह के नाम रहा

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: जतिंदर प्रिंस। ओकिनावन गोज़ूर्यु कराटे फेडरेशन आफ इंडिया द्वारा चीफ कराटे कोच सेंसई जगमोहन विज के नेतृत्व में आयोजित 8वीं ओजीकेएफआई राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता का सीनियर ओपन खिताब दिल्ली के कुलताज सिंह के नाम रहा जबकि जूनियर ओपन का खिताब पंजाब के विजय ने हासिल किया। लड़कियों का सीनियर ओपन का खिताब पंजाब की बाबी शर्मा ने हासिल किया। समापन समारोह की अध्यक्षता आप के जोनल अध्यक्ष डा. रवजोत सिंह ने की। जबकि प्रिंसिपल मोनिका सूद, संदीप सैनी और प्रिंसिपल रविंदर कौर विशेष अतिथि थे। इस दौरान एशियन कराटे फेडरेशन के जज तथा कराटे एसोसिएशन आफ दिल्ली के रेफरी कमीशन के सचिव शिहान विशाल जायसवाल टूर्नामेंट मैनेजर थे। टूर्नामेंट डायरेक्टर सेंसई जगमोहन विज ने बताया इस प्रतियोगिता में 14 राज्यो व केंद्र शासित प्रदेशों के 450 के करीब कराटेकाज ने भाग लिया। इस दौरान प्रीत ठाकुर,. बब्बू ठाकुर,. मीनाक्षी मेनन, मनी गोगिया, अनिल शर्मा, विपिन कुमार, परमिंदर सिंह, नीलम सहगल और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे। ओजीकेएफआई के जनसंपर्क प्रमुख अंकुर सूद ने अंतिम परिणामों की जानकारी देते हुए बताया कि
व्यक्तिगत काता (9-11 वर्ष) में पंजाब का आर्यन पहले, पंजाब का नैतिक दूसरे व पंजाब के अर्पित शर्मा और उत्तर प्रदेश के अंश ने तीसरा स्थान हासिल किया।
व्यक्तिगत काता (11-13 वर्ष) में पंजाब के हित्यांश नंदा ने पहला, उत्तर प्रदेश के रुझान ने दूसरा व उत्तर प्रदेश के युवराज व कर्नाटक के देवेन ने तीसरा स्थान हासिल किया।
व्यक्तिगत काता (14-15 वर्ष) में उत्तर प्रदेश के वंश ने पहला, पंजाब के तंशु ने दूसरा व तेलांगना के आरिफ ने तीसरा स्थान हासिल किया।
व्यक्तिगत काता सीनियर लडक़ों में पंजाब के आदित्य बख्शी ने पहला, पंजाब के दान बहादुर ने दूसरा व केरल के स्टेनली ने तीसरा स्थान हासिल किया।
व्यक्तिगत कुमिते
7 वर्ष से कम लडक़े में पंजाब के जॉय ने पहला, पंजाब के परमीत ने दूसरा व चंडीगढ़ के अभिनल ने तीसरा स्थान हासिल किया।
8-9 वर्ष में पंजाब के नैतिक ने पहला, पंजाब के सचकीरत ने दूसरा व चंडीगढ़ के दक्ष व पंजाब के अगस्तय ने तीसरा स्थान हासिल किया।
9-10 वर्ष में पंजाब के यतिन ने पहला, पंजाब के प्रणव ने दूसरा व पंजाब के शुभम व नवजोत ने तीसरा स्थान हासिल किया।
10-11 वर्ष में पंजाब के पुनीत बख्शी, पंजाब के लविश ने दूसरा व चंडीगढ़ के अर्पित व पंजाब के प्रणव ने तीसरा स्थान हासिल किया।
10 वर्ष पूल बी में उत्तर प्रदेश के अंश ने पहला, जम्मू कश्मीर के शाहिद रहमत ने दूसरा व जम्मू कश्मीर के मिरातुल व उत्तर प्रदेश के रूझान ने तीसरा स्थान हासिल किया।
11-12 वर्ष में जम्मू कश्मीर के मलिक हन्नान, पंजाब अनमोल ठाकुर ने दूसरा, पंजाब से अंग्रेज व रिदमवीर ने तीसरा स्थान हासिल किया।
12-13 वर्ष में हिमाचल प्रदेश के दिशांत ठाकुर ने पहला, पंजाब के अनमोल ने दूसरा व पंजाब के मनस्वी बख्शी व अश्वाद ने तीसरा स्थान हासिल किया।
12 से 13 वर्ष (पूल बी) से जम्मू कश्मीर आरिफ, हरियाणा से गौतम, चंडीगढ़ से मृत्युंजय व पंजाब से तंशु ने तीसरा स्थान हासिल किया।
14-15 वर्ष -52 किलो भार वर्ग मे में पंजाब से ठाकुर केसरी ने पहला, उत्तर प्रदेश से वंश चौधरी ने दूसरा, पंजाब से अरूणदीप व अमन करण ने तीसरा स्थान हासिल किया।
14-15 वर्ष- 57 किलो भार वर्ग में पंजाब से आदित्य बख्शी, पंजाब के अभिषेक चौधरी ने दूसरा व जम्मू कश्मीर से स्टेंजिन तकपा व आंध्रप्रदेश से हर्षित ने तीसरा स्थान हासिल किया।
14-15 वर्ष -63 किलो भार वर्ग में पंजाब से रिपुदमन ने पहला, पंजाब से आदित्य कपूर ने दूसरा व चंडीगढ़ से आशी ठाकुर, पंजाब से सिमर नूरपुरी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
सीनियर लडक़े 55 किलो भार वर्ग में जम्मू कश्मीर से अबुल अजीज ने पहला, हरियाणा के प्रभाकर ने दूसरा, उत्तर प्रदेश से अश्विनी व पंजाब से विकास ने तीसरा स्थान हासिल किया।
60 किलो भार वर्ग में हरियाणा के शुभम ने पहला, जम्मू कश्मीर के पीरजादा ने दूसरा व जम्मू कश्मीर के ओविस व चंडीगढ़ के प्रिंस ने तीसरा स्थान हासिल किया।
70 किलो भार वर्ग में पंजाब से इवान वत्स ने पहला, चंडीगढ़ से पुलकित मोसिज ने दूसरा व जम्मू कश्मीर से रिनचेनदोर जूर व केरल से सोहेल वाट्स ने तीसरा स्थान हासिल किया।
76 किलो भार वर्ग में हरियाणा से प्रशांत ने पहला, पंजाब के माणिक ने दूसरा व चंडीगढ़ के रिक्की व उड़ीसा के सुरेश किंडो ने तीसरा स्थान हासिल किया।
84 किलो से अधिक भार वर्ग में पंजाब के सैमसन रोजी सेठी ने पहला, पंजाब के नवराज सिंह ने दूसरा व तामिलनाडू के गौरांग वर्धन व बिहार के अजय मिश्रा ने तीसरा स्थान हासिल किया।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here