28 जून को रोशन ग्राउंड में लगेगी विशेष बस प्रदर्शनी: बी.के ऊषा दीदी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: जतिंदर प्रिंस। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी आश्रम द्वारा चलाए जा रहे अखिल भारतीय प्रदर्शनी अभियान के तहत एक विशेष बस प्रदर्शनी 28 जून को रोशन ग्राउंड होशियारपुर में पहुंच रही हैं।

Advertisements

इस संबंधी जानकारी देते हुए प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय जगतपुरा की मुख्य संचालिका बी.के ऊषा दीदी तथा बी.के ज्योति दीदी ने बताया कि यह बस प्रदर्शनी देश के हजारों गांवों व शहरों से होती हुई होशियारपुर पहुंच रही है।

उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य युवा वर्ग को अध्यात्म के साथ जोडऩे तथा उन्हें देश के प्रति अपने जिम्मेदारियों का एहसास करवाना है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को इस प्रदर्शनी का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने बताया कि यह बस प्रदर्शनी रात 9 बजे तक रोशन ग्राउंड में चलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here