Sunday, October 25, 2026
Home Politics गढ़शंकर से आनंदपुर साहिब तक रोड बनवाने हेतु खन्ना ने राजमार्ग मंत्री...

गढ़शंकर से आनंदपुर साहिब तक रोड बनवाने हेतु खन्ना ने राजमार्ग मंत्री से की भेंट

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा के पूर्व सांसद व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने गढ़शंकर से आनंदपुर साहिब रोड की खस्ता हालत संबंधी लोगों की बहुत देर से चली आ रही समस्या के समाधान हेतु इस रोड को जल्द बनवाने के लिए केन्द्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की।

Advertisements

इस संबंधी श्री खन्ना के कार्यालय से ज्योति कुमार जौली ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री खन्ना गढ़शंकर के रास्ते माता नयना देवी, श्री आनंदपुर साहिब, कीरतपुर साहिब व अन्य धार्मिक स्थानों के दर्शनों के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं एवं स्थानीय निवासियों की इस रोड़ के खराब होने की समस्या को दूर करने हेतु निरंतर प्रयासरत हैं।

जिसके चलते श्री खन्ना ने इस रोड को जल्द बनवाने हेतु केन्द्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से स्वयं मुलाकात कर उन्होंने इस रोड मौजूदा स्थिति तथा इससे श्रद्धालुओं एवं स्थानीय निवासियों को पेश वाली समस्याओं से अवगत कराया। श्री खन्ना ने उन्हें बताया कि इस रोड के खराब होने से लोगों का समय तो बर्बाद होता ही है साथ ही साथ वाहनों की क्षति भी होती है। श्री खन्ना ने राजमार्ग मंत्री से लोगों की इस समस्या को देखते हुए इस रोड को जल्द बनवाने की गुजारिश की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here