Sunday, October 25, 2026
Home Hoshiarpur चौहाल-मंगूवाल में लावारिस गौधन के समाधान के लिए कदम उठाए प्रशासन: कोठारी

चौहाल-मंगूवाल में लावारिस गौधन के समाधान के लिए कदम उठाए प्रशासन: कोठारी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। राष्ट्रीय हिंदू शिवसेना की एक बैठक पंजाब अध्यक्ष कमल शर्मा कोठारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विशेष तौर पर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश महासचिव ठाकुर लक्की सिंह, बजरंग दल पंजाब से राजेश सूरी, युवा सनातन धर्म से मिलन शर्मा व हिंदू संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए कमल शर्मा ने कहा कि होशियारपुर-चिंतपूर्णी मार्ग पर चौहाल-मंगूवाल में लावारिस गौधन के कारण रोजाना लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं तथा अब जबकि माता चिंतपूर्णी के मेले शुरु होने वाले हैं और इस मार्ग पर ट्रैफिक बढऩे वाला है तो ऐसे में गौधन को सुरक्षित स्थान पर रखना चाहिए ताकि गौधन एवं यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो और दोनों ही हादसों से भी बचें।

Advertisements

इस मौके पर ठाकुर लक्की सिंह ने प्रशासन से अपील की कि लावारिस गौधन के समाधान के लिए जल्द से जल्द कार्यवाही को अमल में लाया जाए ताकि मेला पूरी तरह से सुरक्षित पूर्ण हो सके। इस मौके पर सन्नी खोसला, कुनाल खोसला, विनीत, वेद, नरेश कुमार टंडन आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here