होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा पांच दिवसीय भगवान शिव कथा का आयोजन 25 से 29 जुलाई तक स्मृति जंजघर, पहाड़ी गेट हरियाना में आयोजित किया जा रहा है। जिसका समय सायं 7 बजे रात्रि से 10 बजे तक का है। भगवान शिव कथा का वांचन करने हेतु विशेष रूप में दिल्ली से साध्वी सुश्री सरोज भारती अपनी पूरी संत मंडली के साथ हरियाना में पधार रही है।
भगवान शिव कथा संबंधी मंहत मार्किट हरियाना में आज कार्ड रिलीज किया गया। सभी गांव वासियों ने हर्षोल्लास सहित इस कथा के आमंत्रण को स्वीकार किया और बढ़चढ़ कर इस कथा में पहुँचने का आश्वासनदिया।