विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल ने की नियुक्तियां

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल की विभागीय बैठक संघ कार्यलय ,कमालपुर होशियारपुर में हुई, जिसमें संगठन विस्तार के लिए नए कार्यकर्ताओं की नियुक्तियां की गई। इस बैठक में विशेष रूप से इन्द्र देव शर्मा (विहिप प्रांत उपाध्यक्ष), विहिप विभाग संगठन मंत्री परस विश्नोई, बजरंग दल के प्रांत संयोजक जसवीर सिंह शीरा शामिल रहे। इस बैठक में संगठन के विस्तार के लिए आने वाले अगले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई और नई जिम्मेदारिया दी गई। इसमें संदीप ठाकुर को शहीद भगत सिंह नगर के जिला संयोजक, प्रथ्वी ठाकुर को सह संयोजक, होशियारपुर, गुरजीत सिंह जज को होशियारपुर जिला सह मंत्री, सन्नी तारागढ़ को होशियारपुर जिला सुरक्षा प्रमुख बजरंग दल, विजय शर्मा को होशियारपुर जिला सेवा प्रमुख विहिप, प्रशांत शर्मा को परखंड संयोजक तलवाड़ा जिला मुकेरिया, दिनेश शर्मा को होशियारपुर नगर सह संयोजक बजरंग दल, वासु शर्मा को नगर सह संयोजक होशियारपुर, सहिल भागिआ को कांधला जट्टा प्रखंड संयोजक, स्वस्तिक भांबि को होशियारपुर जिला विद्यार्थी प्रमुख बजरंग दल, गुरदीप सिंह को कांधला जट्टा प्रखंड के सह संयोजक, बिमल भल्ला को टांडा नगर संयोजक, राजीव कुमार को टांडा नगर अध्यक्ष, रोहित शर्मा को हरदो खानपुर प्रखंड संयोजक की जिम्मेदारियां दी गई। सभी कार्यकर्ताओं ने विश्वाश दिलाया कि वो अपनी जिम्मेवारी को तन-मन-धन से निभा कर संगठन विस्तार में सहभागी बनेगे।
इस मौके पर होशियारपुर विहिप जिला अध्यक्ष हरभजन पाल अरोड़ा, जिला मंत्री राजवीर सिंह, होशियारपुर जिला संयोजक कर्ण पासी, शशि पाल शर्मा गढ़शंकर, युवराज शोंकी, मनिंदर ठाकुर, हरकमल ठाकुर, विक्रम, मनप्रीत, बिन्नी, राहुल, अजय पौल आदि मौजूद थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here