सिविल सर्जन ने किया सिविल अस्पताल दसूहा का औचक निरीक्षण

दसूहा (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के कस्बा दसूहा में सिविल अस्पताल में सिविल सर्जन होशियारपुर डा. जसवीर सिंह द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। कहा जा सकता है कि दसूहा के अस्पताल में खबर का असर देखने को मिला है जिस वजह से सिविल सर्जन द्वारा सिविल अस्पतालों में दी जा रही सुविधाों के बारे जानकारी हासिल करने के लिए औचक निरीक्षण किया गया।

Advertisements

इस दौरान उन्होंने ओ.पी.डी. और इंडोर वार्डों का जायजा लिया तथा मरीजों केसाथ बातचीत करके सरकार द्वारा चलाई जा रही स्कीमों की सुविधाएं उन्हें पूर्ण रूप से दी जा रही है या नहीं। इस दौरान मरीजों ने उनकी बात पर सहमति जाहिर की। इसके अलावा डा. जसवीर सिंह ने ब्लड बैंक लैबोरट्री और एक्स-रे विभाग की चैकिंग भी की।

उन्होंने अस्पताल में चलाए जा रहे नशा छुडाओ केंद्र का दौरा करके वहां दाखिल मरीजों का हाल जाना। सरकारी अस्पताल दसूहा पहुंचने पर एसएमओ दसूहा और अस्पताल स्टाफ की तरफ से डा. जसवीर सिंह सिविल सर्जन होशियारपुर का स्वागत किया गया। इस मौके डा. कुलविंदर सिंह, डा. संजीव पुरी, राजिंदर सिंह, डा. रणजीत सिंह, डा. जगजीत कौर और डेनियल आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here