
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कोरोना वायरस ने सभी के धडक़नें तेज करके रखी हुई हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैल चुकी इस समस्या से निजात पाने के लिए सभी अपने-अपने स्तर पर प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी के तहत विदेश से आने वालों का एयरपोर्ट पर उतरते ही चैकअप किया जा रहा है ताकि किसी भी तरह का कोई शक्की मरीज भी मिलने पर उसकी मुकम्मल जांच करके ईलाज किया जा सके।

3 मार्च को इटली से लौटे होशियारपुर से संबंधित एक परिवार के 2 लोगों को कोरोना होने की आशंका के चलते उनका अमृतसर एयरपोर्ट पर चैकअप के बाद अस्पताल दाखिल करवा दिया गया है तथा उनके सैंपल लैब में जांच के लिए भेजे गए हैं। जिसके बाद ही कोरोना की पुष्टि संबंधी कोई जानकारी मिल पाएगी। फिलहाल उन्हें निगरानी में अमृतसर के श्री गुरु नानक देव अस्पताल में रखा गया है। जानकारी अनुसार गुरदीप सिंह उनका बेटा जनवीर सिंह व पत्नी वरिंदर कौर निवासी गांव खनूर (जल्लोवाल), हल्का चब्बेवाल होशियारपुर जोकि 15 साल पहले ईटली गए थे और 3 तारीख को अपने परिवार से मिलने भारत लौटे थे और अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरे थे। जिसके बाद जांच में कोरोना के सिमटम पाए जाने पर उन्हें स्री गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इनमें महिला व पुरुष में कोरोना के सिमटम पाए गए थे व इन्हें उन्हें निगरानी में रखा गया है और सैंपल लैब में टैस्टिंग के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही कोरोना संबंधी कोई पुष्टि हो पाएगी कि कोरोना ही है या फिर कोई और बीमारी।
जानकारी अनुसार परिवार के इन तीनों सदस्यों को अमृतसर में ही रखा गया है तथा होशियारपुर में कोई मरीज नहीं है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस पर नजर रखी जा रही है और बाहर से आने वालों का चैकअप व सैंपलिंग की जा रही है ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके और मरीज को समय पर ईलाज मुहैया करवाया जा सके।











