पार्षद सुदर्शन धीर पंजाब प्रदेश के वाईस प्रधान तथा होशियारपुर के प्रभारी नियुक्त

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। स्वर्णकार संघ पंजाब की बैठक जिला होशियारपुर में राष्ट्रीय स्वर्णकार संघ के प्रधान बहादर सिंह वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें स्वर्णकार संघ पंजाब के प्रधान यशपाल चोहान ने पार्षद सुदर्शन धीर को पंजाब प्रदेश का वाईस प्रधान तथा होशियारपुर का प्रभारी घोषित किया। इस दौरान संघ के प्रधान द्वारा उन्हें सम्मान चिन्ह एवं सिरोपा पहनाकर सम्मानित किया गया। प्रदीप कुमार हांडा को राष्ट्रीय सचिव घोषित किया गया।

Advertisements

इस मौके पर अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के सचिव राजन भसीन, सतपाल वर्मा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, सूर्य मोहन चोहान राष्ट्रीय प्रचार सचिव, चीफ एडवाइजर शिव भण्डारी, सीनियर वाईस प्रधान पंजाब मनोज भण्डारी, पवन कुमार, राजीव, राजेश अरोड़ा, अखिल भारतीय संघ के वाईस प्रधान संजीव वर्मा आदि ने पार्षद सुदर्शन धीर को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर पार्षद धीर ने सौंपी गई जिम्मेदारी को ईमानदारी एवं मेहनत के साथ निभाने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर पंजाब प्रदेश के प्रभारी मनोहर सिंह कंडा ने सुशील कुमार को होशियारपुर का शहरी प्रधान, अजय वर्मा को शहरी वाईस प्रधान, राजा वर्मा को महासचिव घोषित करके उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर विशेष तौर पर राष्ट्रीय स्वर्णकार संघ तथा पंजाब प्रदेश के स्वर्णकार संघ ने युवा संघ के प्रधान मिन्टू कोशल को सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला होशियारपुर से सभी स्वर्णकार संघ के सदस्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here